‘2000 रुपए से कम का तेल लेने पर नोट मंजूर नहीं’, पटना में पेट्रोल पंप की मनमानी से परेशान हो रहे लोग

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

पटना में बुद्ध मार्ग के एक पेट्रोल पंप पर नोटिस चिपकाया गया.
2000 हजार रु. का तेल लेने पर ही 2000 का नोट लिया जाएगा.
2000 रुपए से कम का तेल लेने पर नोट का खुदरा नहीं मिलेगा.

पटना. 2 हजार रुपए के नोट चलन से बाहर होने की घोषणा के बाद बाजार में इसकी अवाक तेज हो गई है. लोग 2 हजार के नोट लेकर बाजार में निकल रहे हैं, लेकिन करोबारी अपनी शर्तों पर 2 हजार के नोट ले रहे हैं. खास तौर पर पेट्रोल पंप पर मनमानी की खबरें सामने आ रही हैं. पटना में इसको लेकर पेट्रोल पंप पर बाकायदा नोटिस भी चिपकाया हुआ है. इसमें साफ तौर पर लिखा है कि 2 हजार का तेल लेने पर ही 2 हजार का नोट लिया जाएगा. 200 और 500 का पेट्रोल या डीजल लेने पर 2000 का नोट नहीं लिया जाएगा.

पटना के बुद्ध मार्ग के एक पेट्रोल पंप पर इसको लेकर बजाप्ता बड़ा नोटिस चिपका दिया गया है. जिसमें यह लिखा हुआ है कि 2000 हजार रुपए का तेल लेने पर ही 2000 का नोट लिया जाएगा. उससे कम का तेल लेने पर नोट का खुदरा नहीं मिलेगा. हालांकि, इसको लेकर ग्राहक को परेशानी भी हो रही है.

आपके शहर से (पटना)

बता दें कि संजीत कुमार नाम के एक ग्राहक 2000 का नोट लेकर इस पंप पर पहुंचे थे. संजीत को 340 रुपये का पेट्रोल लेना था, लेकिन पंप मालिक की ओर से जारी नोटिस की वजह से उसको तेल नहीं मिल पाया. जाहिर है रिजर्व बैंक की गाइडलाइन के विपरीत पेट्रोल पंप या अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में ग्राहकों के साथ मनमानी की जा रही है.

गौरतलब है कि कि रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को 2000 रुपये के नोट को वापस मंगाने का ऐलान किया. बैंक ने कहा कि जिनके पास भी 2000 रुपये के नोट हैं, वो उसे 30 सितंबर 2022 तक अन्य मूल्यों के नोटों से एक्सचेंज करवा सकते हैं. 2000 रुपये के नोट के बदलने की प्रक्रिया 23 मई 2023 से शुरू होने वाली है

Tags: Bihar latest news, Bihar News

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें