गाली-गलौज करता था पति, पत्नी ने खिला दी जहरीली बिस्किट, फिर फ्रीजर में जमा दी डेड बॉडी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पति-पत्नी के बीच का रिश्ता सात जन्मों का होता है. शादी होने के बाद दोनों सात जन्मों के लिए जुड़ जाते हैं. लेकिन कई बार ये रिश्ते बीच में ही टूट जाते हैं. जब अंडरस्टैंडिंग नहीं बैठ पाती तब लोग तलाक ले लेते हैं. लेकिन कुछ कपल ऐसे होते हैं जो साथ छोड़ना भी नहीं चाहते और एक-दूसरे की जिंदगी बर्बाद कर देते हैं. इन रिश्तों में मारपीट और गाली गलौज आम बात हो जाती है. लेकिन ज्यादातर इन मामलों का अंत किसी तरह के क्राइम के साथ ही होता है.

ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली 43 साल की रेबेका पायने को उम्रकैद की सजा मिल सकती है. उसपर अपने पति की जान लेने का आरोप है. रेबेका का कहना है कि उसके पति ने उसकी जिंदगी तबाह कर दी थी. हर दिन मारपीट और गाली गलौज से तंग आकर उसने अपने पति की जान ही ले ली. मार्च 2023 में उसपर अपने पति नोएल की हत्या का आरोप तय हुआ. अब मामले की सुनवाई के बाद रेबेका को उम्रकैद दी जा सकती है.


खिलाए थे जहरीले बिस्किट
रेबेका ने अपने पति की हत्या कर दी थी. उसने अपने पति को जहरीले बिस्किट खिलाए थे. साथ ही दूध में नींद की दवाई मिला दी थी. जब उसका पति बेहोश हो गया तब उसने उसे फ्रीजर में डालकर जमा दिया. पुलिस को रेबेका के घर में मौजूद फ्रीजर से उसकी बॉडी मिली थी. रेबेका ने अपना गुनाह कबूल कर लिया था. अब कोर्ट में सुनवाई के दौरान उसे सजा मिलने वाली है जो उम्रकैद की हो सकती है.

wife kills husband

पति के टॉर्चर से हो गई थी तंग

करता था टॉर्चर
रेबेका ने कोर्ट में बताया कि उसका पति उसे काफी टॉर्चर करता था. गाली गलौज और मारपीट के कारण रेबेका की जिंदगी नर्क हो गई थी. लेकिन रेबेका से बर्दास्त नहीं हो पा रहा था. इस कारण आखिरकार उसने अपने पति से छुटकारा पाने का फैसला किया. उसने अपने पति को जहरीले बिस्किट खिला दिए और इसके बाद नींद की दवाई मिलाकर दूध पिला दिया. पति के बेहोश होने पर उसने फ्रीजर में जमा दिया, जहां उसके पति की मौत हो गई.

Tags: Ajab Gajab, Khabre jara hatke, Weird news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें