
शिखा श्रेया/रांची. आप झारखंड के उत्कृष्ट विद्यालयों में अपने बच्चों का नामांकन कराना चाहते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है.नामांकन की डेट को 15 मई से बढ़ाकर 25 मई तक कर दी गई है. अब बच्चे 25 मई तक उत्कृष्ट विद्यालय में आवेदन कर पाएंगे. वहीं चयन परीक्षा की डेट को भी आगे बढ़ा दी गई है.
शिक्षा सचिव रवि कुमार ने कहा है कि पहले डेट 15 मई को निर्धारित की गई थी लेकिन अब डेट को 25 मई तक बढ़ा दिया गया है. काफी अच्छी खासी तादाद में बच्चों के आवेदन आ रहे हैं. ऐसे में एडमिशन डेट को बंद करने से कई बच्चे आवेदन करने से चुक रहे थे. एडमिशन डेट को आगे बढ़ाने का निर्देश खुद झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन दे दिया है. इससे बच्चों को एडमिशन के लिए और की पर्याप्त समय मिल गया है.
चयन परीक्षा की तिथि बढ़ी
ऑफिशियल वेबसाइट में जारी सूचना के अनुसार, जहां आवेदन की अंतिम तिथि 25 मई हैं, तो नामांकन की प्रपत्र की स्क्रूटनी 26 से 27 मई तक की जाएगी. वही चयन परीक्षा का आयोजन 30 मई को होगा व 7 जून को मेरिट लिस्ट निकलेगा.12 जून को मेरिट लिस्ट के अनुसार छात्रों का एडमिशन उत्कृष्ट विद्यालय में होगा.अगर आप भी उत्कृष्ट विद्यालय में नामांकन पाना चाहते हैं तो इस वेबसाइट पर jpec.jharkahand.gov.in जाकर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.यहां से अभ्यार्थी नामांकन के लिए अहम दिशा निर्देश एवं नामांकन फॉर्म भी डाउनलोड कर सकते हैं.
.
FIRST PUBLISHED : May 23, 2023, 10:12 IST








