
हाइलाइट्स
कवर लगाने से फोन जल्दी गर्म हो जाता है और हैंग करने लगता है.
फोन कवर मैगनेट वाला है तो इससे GPS और Compass में भी दिक्कत हो जाती है.
Phone cover disadvantage: नया स्मार्टफोन खरीदने पर हम उसका खूब ख्याल रखते हैं. स्क्रीन और बैक पर स्क्रैच न आए, इसलिए हम फटाफट स्क्रीन गार्ड और कवर लगा देते हैं. जल्द से जल्द कवर लगा देने का मकसद यही रहता है कि फोन पर किसी तरह का कोई निशान न पड़े, और फोन की बॉडी भी सुरक्षित रहे. जिस किसी के पास भी फोन है वह कवर के फायदे के बारे में अच्छे से जानता होगा. लेकिन अगर आपसे ये कहा जाए कि फोन कवर के कई बड़े नुकसान भी हैं तो आपका रिएक्शन कैसे होगा? आइए जानते हैं फोन कवर के नुकसान.
जी हां फोन पर कवर लगाने का फायदा तो है, लेकिन इसके कई बड़े-बड़े नुकसान भी है. आइए जानते हैं फोन बैक कवर के क्या नुकसान होते हैं जिसे जानने के बाद शायद आप फोन कवर उतार फेकेंगे…
- कवर लगाने से फोन जल्दी गर्म हो जाता है. फोन गर्म होने की वजह से तेजी से हैंग होता है, और रुक-रुक के चलता है.
- कुछ रिपोर्ट में ये भी सामने आया है कि फोन पर कवर लगा होन के कारण फोन गर्म होने लगता है, जिसके चलते फोन तेजी से चार्ज नहीं हो पाता है.
- अगर आप फोन कवर अच्छी क्वालिटी का नहीं लगावाते हैं तो इससे बैक्टीरिया जम जाने का खतरा रहता है.
- अगर आपका कवर मैगनेट वाला है तो इससे GPS और Compass में भी दिक्कत हो जाती है.
- आखिर में जो एक और नुकसान है वह ये है कि फोन आजकल एक से बढ़ कर एक डिज़ाइन के साथ आ रहे हैं. इसलिए इसपर अगर कवर लगा दिया जाता है तो इसका डिज़ाइन और लुक सबकुछ छुप जाता है.
क्या है सॉलूशन?
कवर से होने वाले नुकसान से बचाना है तो आपको चार्जिंग के दौरान कवर उतार देना चाहिए. वहीं गेम खेलते हुए भी फोन कवर को हटा देना चाहिए. इसके अलावा अगर आप देर तक वीडियो शूट कर रहे हैं तो उससे पहले ही कवर उतार देना चाहिए.
.
Tags: Mobile Phone, Tech Knowledge, Tech news, Tech news hindi
FIRST PUBLISHED : May 18, 2023, 15:31 IST









