गौरव खन्ना ने पत्नी को गिफ्ट की कार, सरप्राइज देख छलके एक्ट्रेस की आंख से आंसू, ‘अनुपमा’ के अनुज ने बताई फीलिंग्स

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबई. टीवी शो ‘अनुपमा’ में अनुज कपाड़िया का किरदार निभाने वाले गौरव खन्ना ने पत्नी आकांक्षा चमोला को एक सरप्राइज गिफ्ट में एसयूवी कार दी है. गौरव की पत्नी भी एक्ट्रेस हैं. उन्होंने ‘स्वरागिनी’ समेत कई टीवी सीरियल्स में काम किया है. इतना कीमती गिफ्ट मिलने पर आकांक्षा ने खुशी जताई है. वहीं, गौरव का कहना है कि उन्होंने कार खरीदने के लिए काफी सोच-विचार किया था. आकांक्षा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कार की झलक भी दिखाई और इसे एक अतुलनीय गिफ्ट भी कहा. जब आकांक्षा कार में बैठीं, तो उनकी आंखों से आंसू भी छलक पड़े.

गौरव खन्ना ने पत्नी आकांक्षा चमोला को गिफ्ट देने की जानकारी भी मीडिया से शेयर की. उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा,“मेरी पत्नी को गाड़ी चलाना बहुत पसंद है, इसलिए मैं एक ऐसी कार लेना चाहता था जिसमें ड्राइविंग की अच्छे डायनेमिक्स हो. मैंने अच्छे ऑप्शन वाली कारों के बारे में सर्च भी किया. उन्हें बड़ी कार नहीं चाहिए थी क्योंकि मुंबई में सड़कें और पार्किंग एक समस्या है.”

गौरव खन्ना ने कहा, “वह एक मीडियम साइज की SUV कार चाहती थी. इसलिए मैंने ये कार चुनी.” अनुज ने कहा कि कार उनकी पत्नी के लिए एक सरप्राइज थी. उन्होंने कहा,”वह नहीं जानती थी कि उन्हें ये कार इतनी जल्दी मिल जाएगी. पल प्यारा था और वह इस कार से प्यार करती थी. वह रंग और कार से प्यार करती थी, क्योंकि यह टॉप मॉडल कार है.”

Tags: Anupamaa

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें