हाइलाइट्स
मध्य प्रदेश के खजुराहो, नौगावं और ग्वालियर गर्मी के मामले में देश के दस सबसे गर्म जिलों में शामिल
विदिशा और अनूपपुर में तेज बारिश के साथ कई स्थानों पर गिरे ओले
मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया
भोपाल. मध्य प्रदेश में इन दिनों मौसम बेहद विचित्र बना हुआ है. कई जिलों में चिलचिलाती धूप ने लोगों को खासा परेशान किया, तो वहीं कुछ जगह तेज हवाओं और बारिश का दौर देखने को मिला. प्रदेश के कुछ हिस्सों में तेज गर्मी का दौर देखने को मिला, जिससे तापमान उछाल भरते नजर आया. वहीं भोपाल, इंदौर और सागर संभाग में बारिश और तेज हवाओं का दौर देखने को मिला. मौसम विभाग प्रदेश में बने इस तरह के मौसम का कारण पश्चिमी विक्षोभ के नए-नए सिस्टम को बता रही है.
बीते 24 घंटे में प्रदेश के तीन जिले खजुराहो, नौगांव और ग्वालियर देश के दस सबसे गर्म शहरों में शामिल रहे, जहां गर्म हवाओं और लू का दौर चला. इसके चलते इन जिलों का तापमान 44 से 45 डिग्री के बीच बना रहा. इन जिलों के साथ ही छतरपुर, भिंड. मुरैना जिले में भी गर्म हवा और लू चलते की संभावना है. वहीं विदिशा और अनूपपुर में तेज बारिश के साथ प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश का दौर देखने मिला है. राजधानी भोपाल, इंदौर, सागर, अशोकनगर और दमोह में भी कई जगह बारिश दर्ज की गई है.
खजुराहो रहा प्रदेश का सबसे गर्म जिला
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में खजुराहो सबसे गर्म जिला रहा, जो कि देश का पांचवा सबसे गर्म शहरों में रहा. यहां का अधिकतम तापमान अपने सारे रिकॉर्ड तोड़े हुए 45.4 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं, इसके अतिरिक्त नौगावं और ग्वालियर में भी तापमान कुछ मिलता-जुलता ही रहा. नौगावं देश में सातवें स्थान पर रहा, जहां तापमान 45 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं ग्वालियर दसवें स्थान पर रहने के साथ 44.8 डिग्री दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने इन जिलों के साथ ही छतरपुर, भिंड. मुरैना जिले में भी गर्म हवा और लू चलते की संभावना जताई है.
आपके शहर से (भोपाल)

OMG! पसीना बहाकर इस जोड़े ने रचाई शादी, चिलचिलाती धूप में देना पड़ा धरना, जानें वजह

प्रेम-प्रसंग में कपड़ा व्यापारी की आधी रात को पीट-पीट कर हत्या, बचपन के दोस्त पर लगा आरोप

Astro News: मंगलवार की शाम दो सितारों का होगा चांद से मिलन, अद्भुत खगोलीय नजारा देख सकेंगे आप

2000 Rupees Note Ban : आज से बैंकों में बदले जाएंगे 2000 रुपए के नोट, Banks ने की अलग से तैयारी |Top

शादी रचा रहे दूल्हे पर ग्वालियर नगर निगम ने लगाया जुर्माना, इस गलती की चुकानी पड़ी कीमत

बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर ने सागर में लगवाई सामूहिक अर्जी, कहा- तुम मेरा साथ दो, मैं तुम्हें हिंदू राष्ट्र दूंगा

America को Putin की आखिरी धमकी, 48 घंटे में पहुंचेंगे 5 लाख किलर । Russia Ukraine News | Latest News

Haryana News | 1 लोडिंग टेंपो और 40 सवारियां..वीडियो देख रह जाएंगे हैरान | Latest News | Khatu Shyam

Girgit Ka Rang Badalna : 45 सेकंड में गिरगिट ने बदले इतने रंग, Video लोगों का मन हुआ कलरफुल

Bhopal : CM Shivraj आज अवैध कॉलोनियों को करेंगे वैध, मकानों के दिए जाएंगे नक्शे | Top News | MP News

Annadata | Melon Cultivation पर जानिए किसान का अनुभव, ड्रिप और मिल्चिंग विधि से लगाई है फसल | Top
इन जिलों में हुई बारिश
प्रदेश में राजधानी भोपाल से सटे विदिशा और अनूपपुर में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई. वहीं, राजधानी भोपाल, इंदौर, सागर, अशोकनगर और दमोह में भी कई जगह हल्की बारिश दर्ज की गई है. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए भोपाल, सागर, जबलपुर, छिंदवाड़ा, रीवा, निवाड़ी, सिवनी, मंडला, टीकमगढ़, बालाघाट, डिंडौरी और नरसिंहपुर जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार जताए हैं.
.
Tags: Bhopal news, MP weather
FIRST PUBLISHED : May 23, 2023, 08:47 IST








