Which country has richest people monaco with highest per capita gdp of 234317 dollars in 2023 world population review – News18 हिंदी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

जनसंख्या से जीडीपी को भाग देकर प्रति व्यक्ति जीडीपी निकाली जाती है.
वेटिकन सिटी के बाद मोनेको दुनिया का दूसरा सबसे छोटा देश है.
यहां इनकम टैक्स नहीं लगता है और बाकी टैक्स काफी कम हैं.

Rich People Country : अमीरी की स्‍टैंडर्ड भले ही अमेरिका ने बना रखा हो, लेकिन बात जब असल में कमाई की आती है तो यह देश काफी पीछे रह जाता है. यह अलग बात है कि सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था वाले देश अमेरिका और चीन में अरबपतियों की संख्‍या भी काफी ज्‍यादा है, लेकिन बात जब प्रति व्‍यक्ति कमाई की आती है तो दोनों देश काफी पीछे छूट जाते हैं. अगर हम दुनिया में सबसे ज्‍यादा प्रति व्‍यक्ति आय वाले देशों की बात करें तो इसमें मोनैको सबसे आगे है. यूरोपीय देश मोनैको दुनिया का दूसरा सबसे छोटा देश भी है और यहां हर आदमी की सालाना औसत कमाई 2,34,317 डॉलर यानी करीब 2 करोड़ रुपये है. यह देश फ्रांस और इटली की सीमा पर पड़ता है.

इस मामले में मोनेको के सबसे नजदीक देश लिक्टनस्टाइन है, लेकिन उसकी भी प्रति व्यक्ति जीडीपी 1,69,260 डॉलर (1.40 करोड़) है जो मोनेके से काफी पीछे है. भारतीय रुपयों में बात करें तो मोनेको की प्रति व्यक्ति जीडीपी 1.94 करोड़ रुपये से अधिक है. यानी इस देश में हर शख्स की आय करीब 2 करोड़ रुपये सालाना है. माना जाता है कि यहां हर 3 में से 1 शख्स करोड़पति है.

ये भी पढ़ें- सिर्फ 20,000 से शुरू किया धंधा, खूब बेचे छोट-छोटे इलेक्ट्रॉनिक सामान, अब 65,000000000 की कंपनी के मालिक

क्या होती है जीडीपी प्रति व्यक्ति
इसे जीडीपी यानी सकल घरेलू उत्पाद के जरिए ही निकाला जाता है. प्रति व्यक्ति जीडीपी से पता चलता है कि किसी देश में एक शख्स की औसत आय कितनी है. जब देश की जीडीपी को वहां की जनसंख्या से भाग दिया जाता है तब प्रति व्यक्ति जीडीपी निकलती है. विश्व बैंक के मुताबिक, 2021 में मोनेको की जनसंख्या केवल 36,600 थी. हालांकि, जनसंख्या का रीयल टाइम डाटा कलेक्ट करने वाली वेबसाइट Worldometer के अनुसार, 2023 में मोनेको की जनसंख्या 40,000 के आसपास है. मोनेका का क्षेत्रफल 2 वर्ग किलोमीटर से थोड़ा ही अधिक है.

which country has richest people monaco with highest per capita gdp of 234317 dollars in 2023 world population review

Source- World Population Review

क्या है कमाई का जरिया
यह देश मुख्य तौर पर अपने पर्यटन पर आश्रित है. साथ ही यहां का बैंकिंग सिस्टम भी इसे आकर्षण का केंद्र बनाता है. यहां इनकम टैक्स नहीं लिया जाता है. व्यावसायों या लोगों से जो अन्य तरह के टैक्स लिए जाते हैं वह काफी कम है. इसलिए यह देश अमीर लोगों का ठिकाना बन गया है. इन लोगों की कमाई का मुख्य जरिया मोनेको में नहीं है लेकिन इनका ठिकाना यही है. यहां रहने वाली हस्तिओं में फॉर्मूला वन रेसर, लुई हैमिल्टन, टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच और ब्रिटेन के रिटेल कारोबारी सर फिलिप ग्रीन शुमार हैं.

मोनेको के अलावा सर्वाधिक प्रति व्यक्ति जीडीपी वाले देश
इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर मौजूद देश के बारे में आप ऊपर पढ़ चुके हैं. तीसरे स्थान पर लग्जम्बर्ग है. यहां प्रति व्यक्ति जीडीपी 1,33,745 डॉलर या 1.10 करोड़ रुपये है. चौथे स्थान पर 1,12,653 डॉलर (93.39 लाख रुपये) के साथ बरमूडा है. पांचवा स्थान पर आयरलैंड है जिसकी प्रति व्यक्ति जीडीपी 1,01,109 डॉलर (83.82 लाख रुपये) है.

Tags: Business news, Business news in hindi, Europe, Monaco

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें