नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, पहली बार दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी बने, 1400 से अधिक अंक भी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. ओलंपिक चैंपियन नीरज ने चोपड़ा वर्ल्ड एथलेटिक्स द्वारा जारी जैवलिन थ्रो रैंकिंग में पहला स्थान हासिल कर लिया है. करियर में पहली बार वे वर्ल्ड के नंबर-1 खिलाड़ी बने हैं. चोपड़ा 1455 अंकों के साथ शीर्ष पर हैं. वह ग्रेनाडा के वर्ल्ड चैंपियन एंडरसन पीटर्स (1433) से 22 अंक आगे रहे. टोक्यो ओलंपिक में सिल्वर पदक जीतने वाले चेक गणराज्य के जैकब वडलेज्च 1416 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं. चोपड़ा (25) पिछले साल 30 अगस्त को वर्ल्ड रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए थे, लेकिन उसके बाद से पीटर्स को पछाड़ नहीं पाए थे.

नीरज चोपड़ा ने मौजूदा सीजन की शुरुआत भी बेहतरीन अंदाज में की है. उन्होंने दोहा में हुए डायमंड लीग में कमाल का प्रदर्शन किया. नीरज ने 88.67 मीटर थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीता था. नीरज चोपड़ा ने ओलंपिक में गोल्ड जीतने के बाद ज्यूरिख में उतरे थे और तब डायमंड लीग में 89.63 मीटर भाला फेंककर पहला स्थान हासिल किया था. वे अब 4 जून को नीदरलैंड में फैनी ब्लैंकर्स-कोएन गेम्स में हिस्सा लेंगे.

अपने प्रदर्शन को लेकर नीरज चोपड़ा ने पिछले दिनों कहा था कि वे पेरिस ओलंपिक तक अपने इस खेल को बरकरार रखना चाहेंगे. अगला ओलंपिक 2024 में होना है. डायमंड लीग में जीत के बाद उन्होंने कहा था कि मैं अपने प्रदर्शन से खुश हूं. यहां प्रदर्शन करना सभी के लिए चुनौती थी, लेकिन मैं खेल को और आगे ले जाना चाहता हूं.

Tags: Neeraj Chopra

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें