
हाइलाइट्स
रवि योग: आज प्रात: 05 बजकर 27 मिनट से दोपहर 12 बजकर 39 मिनट तक.
गणेश पूजा मुहूर्त: सुबह 10 बजकर 56 मिनट से दोपहर 01 बजकर 40 मिनट तक.
आज 23 मई मंगलवार का दिन बेहद ही शुभ है. आज ज्येष्ठ का बड़ा मंगलवार है और ज्येष्ठ का विनायक चतुर्थी व्रत है. इसके साथ ही रवि योग बना है. इस वजह से आज 3 शुभ संयोग बने हैं. आज आप भगवान गणेश की पूजा करके उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं तो बड़े मंगलवार व्रत से हनुमान जी की कृपा पा सकते हैं. इसके अलावा आज कुछ आसान ज्योतिष उपायों को करके कुंडली का मंगल दोष शांत कर सकते हैं, उसे दूर कर सकते हैं. हालांकि आज दोपहर से भद्रा भी लग रही है, लेकिन उसका वास स्वर्ग में है. काशी के ज्योतिषाचार्य चक्रपाणि भट्ट से जानते हैं विनायक चतुर्थी के पूजा मुहूर्त, बड़ा मंगलवार पर मंगल दोष को दूर करने के उपाय.
23 मई के 3 शुभ योग
रवि योग: आज प्रात: 05 बजकर 27 मिनट से दोपहर 12 बजकर 39 मिनट तक.
ज्येष्ठ विनायक चतुर्थी तिथि समय: 22 मई को रात 11 बजकर 18 मिनट से आज 23 मई को देर रात 12 बजकर 57 मिनट तक.
गणेश पूजा मुहूर्त: सुबह 10 बजकर 56 मिनट से दोपहर 01 बजकर 40 मिनट तक.
ज्येष्ठ माह का तीसरा बड़ा मंगलवार: हनुमान जी को चोला चढ़ाएं और गुड़ तथा रोटी या बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं.
आज का शुभ समय: दिन में 11 बजकर 51 मिनट से दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक.
यह भी पढ़ें: 25 मई को गुरु पुष्य समेत बन रहे हैं 5 शुभ योग, 5 चीजों की खरीदारी से भाग्य और धन में होगी वृद्धि
आज के अशुभ समय
भद्रा: दोपहर 12 बजकर 04 मिनट से देर रात 12 बजकर 57 मिनट तक.
राहुकाल: दोपहर 03 बजकर 44 मिनट से शाम 05 बजकर 27 मिनट तक.
मंगल दोष के ज्योतिष उपाय
1. मंगल को ग्रहों का सेनापति कहा जाता है. यदि कुंडली में मंगल दोष हो तो मंगलवार के दिन व्रत रखकर वीर हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए. उसके बाद सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए.
यह भी पढ़ें: जून में होगा बुध का गोचर, 2 राशिवालों पर आ सकती हैं मुसीबतें, करियर और सेहत को होगा बड़ा नुकसान
2. मंगल दोष को दूर करने के लिए लाल चंदन या मूंगे की माला से ॐ अं अंगारकाय नम: या ॐ भौमाय नम: मंत्र का जाप करें. यह मंगल ग्रह का मंत्र है, इसके शुभ प्रभाव से मंगल दोष दूर हो जाएगा.
3. मंगल दोष से मुक्ति के लिए अप किसी गरीब ब्राह्मण को लाल मसूर की दाल, लाल कपड़ा, लाल पुष्प, तांबा, सोना, दूध देने वाली गाय, लाल चंदन, लाल मूंगा, माचिस, गुड़ आदि का दान कर सकते हैं.
4. आज पूजा के समय मंगल स्तोत्र का पाठ करने से भी मंगल ग्रह शांत होता है.
5. आज नवग्रहों के मंदिर में जाकर मंगल ग्रह की पूजा करें और दर्शन करें. इससे भी मंगल दोष धीरे-धीरे दूर हो जाएगा.
.
Tags: Dharma Aastha, Lord ganapati, Lord Hanuman
FIRST PUBLISHED : May 23, 2023, 07:45 IST








