फ्लू या कोविड! पता लगाने के लिए अलग टेस्ट की जरूरत अब नहीं, देश में सिंगल टेस्ट किट तैयार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (National Institute of Virology) ने एक किट के जरिये तीन संक्रमणों- इन्फ्लुएंजा ए, बी और सार्स-सीओवी-2 (SARS-CoV-2) का पता लगाने के लिए पहली स्वदेशी टेस्ट किट विकसित की है. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी चाहता है कि इच्छुक कंपनियां इसे बड़े पैमाने पर बाजार में उतारने के लिए आगे आएं. ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ की एक खबर के मुताबिक एनआईवी पुणे के इन्फ्लुएंजा डिवीजन की प्रमुख डॉ. वर्षा पोतदार ने कहा कि इस किट को इन्फ्लुएंजा ए, बी और कोविड-19 का पता लगाने के लिए मल्टीप्लेक्स सिंगल ट्यूब रीयलटाइम आरटी-पीसीआर टेस्ट (Multiplex Single Tube Realtime RT-PCR Test) के रूप में जाना जाता है.

उन्होंने कहा कि ‘यह एक टेस्ट के जरिये तीन संक्रमणों का पता लगाने का एक आसान, समय बचाने वाला और कुशल तरीका होगा. सिंगल ट्यूब का मतलब है कि एक इंसान के सिंगल नमूने का उपयोग करके हम कई संक्रमणों का पता लगाने में सक्षम होंगे. टेक्नीशियनों को सैंपल की अलग से जांच नहीं करनी होगी.’ इन तीनों संक्रमणों के लक्षण ओवरलैप होते हैं, जिससे इस तरह की किट विशेष रूप से फ्लू के मौसम में उपयोगी होती है.

Tags: COVID 19, COVID test, Covid-19 Test Kits, Influenza

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें