Weather Update: दिल्ली-NCR सहित 27 राज्यों में होगी बारिश, इन 4 राज्यों में गिर सकते हैं ओले, जानिए कहां चलेगी लू और आंधी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. दिल्ली-NCR में आज भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है. आज आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और रात में बहुत हल्की बारिश (Rainfall) होने की संभावना है. दिल्ली में अगले 4-5 दिनों तक बारिश, बूंदाबांदी या बौछारें पड़ने की उम्मीद है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department-IMD) के मुताबिक बारिश से पहले दिल्ली में अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) 43 डिग्री सेल्सियस तक जा सका है. 22 मई को दिल्ली में अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा था. आईएमडी ने उत्तर प्रदेश में भी आज कई जगहों पर बारिश होने की संभावना जताई है. यूपी में भी अगले कुछ दिनों तक बारिश हो सकती है.

आईएमडी ने 23 मई को असम और मेघालय में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना जताई है. जबकि जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कई जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. आईएमडी के मुताबिक आज उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, झारखंड और ओडिशा में कई जगहों पर बिजली, तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे की गति) और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. आज नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, रायलसीमा, कर्नाटक, केरल और माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने के साथ बारिश होने की संभावना है.

आईएमडी ने बंगाल, हिमाचल प्रदेश, बिहार और सिक्किम में कई जगहों पर बिजली और तूफान (हवा की गति 50-60 किमी प्रति घंटा) के साथ ओले गिरने (Hailstorm) की संभावना जताई है. वहीं राजस्थान के अलग-अलग स्थानों पर बिजली और तेज हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटे की गति) के साथ आंधी (Thunderstorm) या धूल भरी आंधी चलने की संभावना है. आईएमडी ने झारखंड के अलग-अलग इलाकों में लू (Heat wave) चलने की संभावना जताई है.

Tags: Weather news, Weather updates

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें