
जालंधर. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पिछले चार दिन में पांचवां पाकिस्तानी ड्रोन पकड़ा है, जो पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा से भारत में मादक पदार्थों की खेप गिराने के लिए घुसा था. अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि नवीनतम ड्रोन अमृतसर सेक्टर में ‘पकड़ा’ गया. बीएसएफ ने काले रंग का बड़ा ड्रोन बरामद किया है, जिसके नीचे की तरफ संदिग्ध मादक पदार्थ रखे हुए थे.
अधिकारियों ने कहा कि खेप की मात्रा और गुणवत्ता का पता लगाया जा रहा है. गत 19 मई के बाद से पंजाब सीमा पर पकड़ा गया यह पांचवा ड्रोन है.
.
FIRST PUBLISHED : May 23, 2023, 06:02 IST
Author: Up Head Line
Views: 22








