क्या आपका भी पेट रहता है टाइट, 4 परेशानियों का है संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर, जान लें इसके कारण-बचाव

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

आजकल की भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल कई बीमारियों को जन्म देने के लिए काफी है.
ज्यादातर लोगों में पेट में मोटापा होना और पेट टाइट होने की परेशानी होती है.
पेट टाइट होना अनुवांशिक कारण और पेट में फैट होने का भी संकेत हो सकता है.

Hard Stomach Problem: आजकल की भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल कई बीमारियों को जन्म देने के लिए काफी है. ये बीमारियां शरीर के हर अंग को तोड़ रही हैं. इसमे पेट से जुड़ी दिक्कतें ज्यादा परेशान करती हैं, चाहें मोटापा हो या फिर कोई और. ज्यादातर लोगों में पेट में मोटापा होना और पेट टाइट होने की परेशानी होती है. लोग इसको सामान्य की बात समझकर अनदेखा कर देते हैं. लेकिन ऐसा करना गलत है. क्योंकि ये गंभीर परेशानियों का भी संकेत हो सकता है. यदि किसी को इस तरह की दिक्कत है तो इग्नोर नहीं करना चाहिए. बता दें, कि पेट में मोटापा होने से डायबिटीज और हार्ट अटैक जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ता है. वहीं, पेट का टाइट होना धूम्रपान से भी ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है. यदि आपको भी इस तरह की दिक्कत है तो इसके कारणों जानना बेहद जरूरी है. आइए जानते हैं पेट टाइट होने के क्या हैं कारण और कैसे करें बचाव.

पेट टाइट होने के 4 बड़े कारण

गलत खान-पान: हेल्थलाइन की एक खबर के मुताबिक, प्रोसेस्ड फूड का अधिक सेवन भी पेट टाइट होने का एक बड़ा होता है. बता दें कि, प्रोसेस्ड फूड में फैट की मात्रा अधिक होती है, जो पेट और आंत में फैट जमा कर देती है. ये चर्बी गलत खान-पान की वजह से बढ़ती है. धीरे-धीरे यह गंभीर समस्याओं की जद में आकर पेट को टाइट कर देती है. इस तरह की दिक्कत होने पर एक्सर्ट की सलाह लेना जरूरी होता है.

देर तक एक जगह बैठना: देर तक एक जगह बैठकर काम करना भी पेट टाइट होने का एक बड़ा कारण है. इस तरह से काम करते रहने से आप में किसी प्रकार की कोई एक्सरसाइज नहीं हो पाती है. इसके चलते पूरे शरीर का प्रेशर पेट पर पड़ता है और वहीं पर फैट जमा हो जाता है. जब फैट अधिक हो जाता है तब पेट टाइट हो जाता है. हालांकि महिलाओं में यह परेशानी मेनोपाज के बाद होती है. क्योंकि मेनोपाज के बाद महिलाओं के पेट की कसरत या क्रिया कम हो जाती है.

आंत में अधिक फैट: पेट का टाइट होना आंत में अधिक फैट होने के संतेक हैं. पेट में इस तरह का फैट अधिक होने पर ये पेट को बाहर की ओर धक्का देती है. इसके चलते पेट में तनाव बढ़ने लगता है. इसके चलते पेट में टाइटपन भी आता है और कई बार दर्द भी होता है. इसके अलावा, आंत में फैट बढ़ने से पाचन तंत्र भी ठीक नहीं रहता है और पेट से संबंधित कई और भी परेशानियां होने लगती हैं.

ये भी पढ़ें:  Yoga Session: बेहतर फिटनेस के लिए रोज करें ये 3 असरदार योगाभ्‍यास, होगा फुल बॉडी वर्कआउट, मसल्‍स रहेंगे टोन्‍ड

अनुवांशिक कारण: कुछ लोगों में यह परेशानी अनुवांशिक की वजह से भी होती है. अगर आपकी फैमिली में पैरेंट्स के खानदान में पेट का मोटापा अधिक होता है तो यह दिक्कत आपको भी होना संभव है. यदि आप इस तरह की दिक्कत को हमेशा के लिए खत्म करना चाहते हैं तो आप अपनी डाइट और एक्सरसाइज के जरिए सुधार कर सकते हैं.

महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों में दिक्कत ज्यादा
पेट टाइट होने की परेशानी महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों में अधिक देखी जाती है. ऐसे में यदि आप नियमित वर्कआउट करते हैं तो इस परेशानी से निजात पाया जा सकता है. हालांकि ये किसी बीमारी का संकेत नहीं है. यदि आप वर्कआउट नहीं करते हैं तो बड़ी परेशानी जरूर खड़ी कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें:  Kids snoring : क्या आपका बच्चा सोते वक्त लेता है खर्राटे? न करें नजरअंदाज, जानें वजह और कैसे पाएं निजात

पेट टाइट की समस्या को ऐसे करें दूर

  • पेट टाइट होने पर साबुत अनाज, फल व सब्जियों को आहार में शामिल करें.
  • लाइफस्टाइल को दुरुस्त करें, सक्रिय जीवनशैली इस समस्या का बेहतर इलाज.
  • पेट से जुड़ीं दिक्कतों में नियमिततौर पर एक्सरसाइज को जरूर करें.
  • अगर एक्सरसाइज नहीं कर सकते हैं तो कम से कम 30 मिनट तेज गति से पैदल चलें.

Tags: Health News, Health tips, Lifestyle

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें