
मकर राशिफल (Makar Rashifal, 23 May 2023)
व्यापार में वृद्धि और आर्थिक योजनाएं बनाने के लिए आज का दिन अच्छा है. पैसे की लेन-देन अच्छी तरह से कर सकेंगे. जो लोग आयात-निर्यात का काम करते हैं, वे लाभ प्राप्त कर सकेंगे. परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा. आर्थिक लाभ होगा. कानूनी मामलों से बचकर रहें. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. विरोधी आपके समक्ष नहीं टिक सकेंगे.
कुंभ राशिफल (Kumbh Rashifal, 23 May 2023)
आज आपको किसी बात का डर लगा रहेगा. विचार तेजी से बदलने के कारण आप दुविधा में रहेंगे और किसी निर्णय पर नहीं आ सकेंगे. संतान की चिंता परेशान करेगी. आपको पेट की तकलीफ होने की संभावना है. यदि काम में असफल होंगे, तो हताशा आएगी. अचानक धन खर्च हो सकता है. साहित्य संबंधी प्रवृत्तियों के लिए आज का दिन अच्छा है.
मीन राशिफल (Meen Rashifal, 23 May 2023)
आज आपको सावधान रहना पड़ेगा. परिवार में मतभेद हो सकता है और माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. मन में किसी बात की चिंता रहेगी. आर्थिक नुकसान हो सकता है और प्रतिष्ठा को कलंक पहुंच सकता है. नौकरी में कठिनाई का सामना करना पड़ेगा. संपत्ति के दस्तावेज करते समय में विशेष ध्यान रखें.
.
Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today
FIRST PUBLISHED : May 23, 2023, 01:40 IST








