
नई दिल्ली. किसी भी काम को करने के दौरान कई चुनौतियां आती हैं, लेकिन सफलता वही प्राप्त करता है जिसका विजन हो और उसके लिए पूरे फोकस के साथ काम किया जाए. ये मानना है दे केक पोएट्री की ओनर प्रियंका मित्तल का. प्रियंका ने अपने शौक को ही पैशन बनाया और उसके बाद उसे व्यवसाय में तब्दील कर सफलता अर्जित की. अब केक पोएट्री को बेस्ट होम बेस्ड केक शॉप का दर्जा दिया गया है.
प्रियंका बताती हैं कि शादी के बाद उन्होंने अपने पति के व्यवसाय में साथ दिया. उन्हें बेकिंग का भी शौक था और वे उसे व्यवसाय की शक्ल देना चाहती थीं. इसके लिए उन्होंने अपने घर पर ही बेकरी शुरू की. इस दौरान प्रियंका ने समझा कि ग्राहक केक और कपकेक से ज्यादा की मांग कर रहे. लोग कुछ क्रिएटिव चाहते थे. प्रियंका ने लोगों की जरूरतों को पूरा किया जो उनके लिए फायदेमंद साबित हुआ. उन्होंने विशेष अवसरों के लिए कस्टम पैकेज बनाने शुरू किए. उनका व्यवसाय बढ़ा और उन्होंने कई नए प्रयोग भी किए. उन्होंने ऑनलाइन और ऑफलाइन बेकिंग वर्कशॉप भी शुरू की.
खूबसूरत पैकेजिंग और स्वादिष्ट फ्लेवर के साथ डेजर्ट टेबल के लिए प्रियंका को काफी सराहना मिली. फिर, उन्होंने रिटर्न फेवर चलाया, जो काफी हिट रहा. महामारी के दौरान एक नया व्यवसाय शुरू करने की चुनौतियों के बावजूद, प्रियंका अपने विजन फोकस रहीं. उनकी कड़ी मेहनत रंग लाई और द केक पोएट्री एक क्रिएटिव मिठाई शॉप के तौर पर अपनी पहचान रखता है.
.
FIRST PUBLISHED : May 23, 2023, 01:54 IST








