
प्रदीप कश्यप/सतना : सतना जिले में भीषण गर्मी का दौर जारी है. तेज धूप मानो यहां आसमान से आग बरसा रही हो. सुबह 8:00 के बाद धीरे-धीरे तपन बढ़ने लगती है और दोपहर होते ही गर्म हवाएं तेजी से चलने लगती हैं. दिन का तापमान 42 डिग्री के पार पहुंच चुका है. मौसम विशेषज्ञों ने आशंका जताई है कि अगले एक सप्ताह में पारा 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर जाएगा.
45 डिग्री तक पहुंचने की उम्मीद
विंध्य क्षेत्र में भीषण गर्मी की तपन से बचने के लिए लोगों ने अपने घर एवं ऑफिस से निकलना कम कर दिया है, यही वजह है कि सड़के भी सुनसान नजर आ रही है, एक तरफ लोग गर्मी को लेकर चिंतित हैं तो वहीं बढ़ते पारे और मौसम विभाग के पूर्वानुमान ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है. वर्तमान समय में सतना जिले का पारा 42 डिग्री से पार हो चुका है, जिसके जल्द ही 45 डिग्री तक पहुंचने की भविष्यवाणी की जा रही है.
दिन में 11 बजे से सूनी हो जाती हैं सड़कें
मौसम वैज्ञानिक आर के श्रीवास्तव का कहना है कि मौसम में पश्चिमी विक्षोभ समाप्त होने के बाद आसमान बादल रहित हो गया है और तेज धूप होने लगी हैं. पारा 42 डिग्री के पार पहुंच चुका है, और आगे आने वाले एक सप्ताह के अंदर पारा 45 डिग्री तक पहुंचने के आसार है, गर्मी का प्रभाव इस कदर है कि दिन में 11 बजे के बाद सड़के सूनी हो जाती हैं और लोग घर से निकलना बंद कर देते हैं, दिनभर लू के थपेड़ों का एहसास होता है.
ये हालात शाम 6 बजे तक बने रहते, बाजारों में चहल-पहल शाम 6 बजे के बाद ही दिखाई देती है. चिकित्सकों का कहना है किइस गर्मी से लोगों को बचने की बेहद आवश्यकता है. दिन में यदि बाहर निकलना जरूरी ही हो तो पूरे इंतजामात के साथ निकलें.
.
Tags: Mp news, MP Weather Alert, Satna news
FIRST PUBLISHED : May 22, 2023, 23:36 IST








