
हाइलाइट्स
सोहन रॉय ने कंपनी की 25वीं सालगिरह पर कर्मचारियों को ईनाम दिया.
कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए 30 करोड़ रुपये के इनाम की घोषणा की.
एरीज ग्रुप ऑफ कंपनीज का हेडक्वार्टर शारजाह, संयुक्त अरब अमीरात में है.
नई दिल्ली. नौकरी करने वाले हर आदमी को अप्रैल-मई में सैलरी इंक्रीमेंट और इन्सेंटिव का बेसब्री से इंतजार रहता है. कई कंपनियां सैलरी बढ़ाने के साथ-साथ कर्मचारियों को तगड़ा परफॉर्मेंस इन्सेंटिव देती है. दुबई में एक भारतीय ने अपनी कंपनी के एम्पलाइज को 30 करोड़ रुपये का ईनाम दिया. खास बात है कि यह रकम इंक्रीमेंट या इन्सेंटिव नहीं बल्कि ने कंपनी अपनी 25वीं एनिवर्सरी के मौके पर कर्मचारियों पर खर्च की है.
सबसे दिलचस्प बात है कि कंपनी ने 30 करोड़ की रकम के साथ कर्मचारियों के अलावा उनके माता-पिता, जीवनसाथी और बच्चों के लिए “सिल्वर जुबली गिफ्ट” का ऐलान किया है. आइये जानते हैं आखिर कौन है ये भारतीय, जिसने अपनी कंपनी एनिवर्सरी पर एम्पलाइज के साथ-साथ उनकी पूरी फैमिली को खुश कर दिया.
कर्मचारियों के परिवारों की दी खुशियां
एरीज ग्रुप ऑफ कंपनीज का हेडक्वार्टर शारजाह, संयुक्त अरब अमीरात में है. कंपनी के सीईओ सोहन रॉय ने अपने कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए 300 मिलियन यानी 30 करोड़ रुपये के इनाम की घोषणा करके कंपनी की 25वीं वर्षगांठ को अलग अंदाज में मनाया. मरीन इंजीनियर से बिजनेसमैन और फिल्म निर्माता बने सोहन रॉय ने रॉय ने कहा, “हमारी कंपनी के 25 साल पूरे हो रहे हैं. इस मौके पर हम अपने कर्मचारियों और उनके परिवारों की प्रतिबद्धता और दक्षता के लिए आभारी हैं, जिन्होंने हमारा समर्थन किया.”
‘ये तोहफा आभार जताने का तरीका’
गल्फ न्यूज के अनुसार, कर्मचारियों के परिवार को 30 करोड़ के गिफ्ट देने के ऐलान पर अरबपति बिजनेसमैन सोहन रॉय ने कहा, “हमारे कर्मचारी कंपनी के लिए जो काम कर रहे हैं, उसके एवज में उनके प्रति आभार जताने का यह हमारा तरीका है.”
कौन हैं सोहन रॉय?
सोहन रॉय एरीज ग्रुप ऑफ कंपनीज के फाउंडर, चेयरमैन और सीईओ हैं. उन्होंने मरीन इंजीनियर के रूप में अपना करियर शुरू किया और 1998 में एरीज मरीन एंड इंजीनियरिंग सर्विसेज की शुरुआत की. सोहन रॉय ने फिल्म DAM999 का निर्देशन भी किया है और एरीज ग्रुप ने मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल के विस्मय के मैक्स स्टूडियो कॉम्प्लेक्स को टेकओवर कर लिया है.
सोहन रॉय का एरीज ग्रुप, शिप डिजाइन कंसल्टेंसी है. उनकी फर्म में 2200 से ज्यादा लोग काम करते हैं. कंपनी का कारोबार 25 देशों में है. फोर्ब्स के मुताबिक एरीज ग्रुप ऑफ कंपनीज 56 कंपनियों का कंसोर्टियम है. फोर्ब्स ने सोहन रॉय को 2015 से 2019 तक लगातार चार बार दुनिया के अरबपति भारतीय लीडर्स की लिस्ट में रखा.
.
Tags: Employees salary, Indian startups, Success Story
FIRST PUBLISHED : May 22, 2023, 20:01 IST








