ये तो हद है! युवक ने सांप को जिंदा पकड़ा और गुस्से में चबाकर मार डाला

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पवन सिंह कुंवर/हल्द्वानी. उत्तराखंड के नैनीताल जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप भी सन्न रह जाएंगे. दरसअल एक शख्स ने सांप को पकड़ा और उसे जंगल में छोड़ने के बजाय कच्चा चबा गया. वहीं, मौके पर मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया. वन विभाग की टीम आरोपी के बारे में जानकारी जुटा रही है और उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करने की बात कह रही है. मिली जानकारी के अनुसार, घटना लालकुआं कोतवाली क्षेत्र में स्थित नगीना कॉलोनी की है. बता दें कि इन दिनों रेलवे की जमीन पर काबिज कॉलोनी से अतिक्रमण हटाया जा रहा है.

रविवार को अतिक्रमण हटाने के दौरान एक घर टूटते ही वहां से एक सांप निकल आया. अतिक्रमण टूटने से परेशान एक शख्स ने उस सांप को पकड़ लिया. वह काफी देर तक उसका मुंह दबोचे पकड़े रहा. बताया जा रहा है कि घर टूटने से नाराज उस शख्स ने सारा गुस्सा सांप पर निकाल दिया. उसने सांप का मुंह कच्चा चबा दिया. वह काफी देर तक सांप को दांतों से नोंचता रहा. वहां मौजूद लोग उसे ऐसा करने से मना करते रहे, लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी. मिली जानकारी के अनुसार, उस शख्स का नाम कमलेश बताया जा रहा है. उसने नशे की हालत में ऐसा किया था. वहां मौजूद कुछ लोगों ने उसका वीडियो बना लिया.

वन क्षेत्राधिकारी ने कही ये बात
गौला रेंज के वन क्षेत्राधिकारी चंदन सिंह अधिकारी ने इस बारे में कहा कि वीडियो की जांच की जा रही है. सांप को चबा रहे युवक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. जांच के बाद युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक किस तरह से पहले सांप को अपने हाथों से पकड़ता है और फिर उसका मुंह पकड़कर सीधे अपने मुंह में डालकर उसे चबा जाता है.

Tags: Haldwani news, Snake, Uttarakhand news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें