पीएम मोदी को फिजी और पापुआ न्यू गिनी ने सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, अब तक मिले अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों पर डालें एक नजर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिजी और पापुआ न्यू गिनी के सर्वोच्च सम्मान से नवाजा गया है. इन देशों ने ये सम्मान पीएम मोदी (PM Modi) द्वारा ग्लोबल साउथ के मुद्दे को आगे ले जाने और उनके वैश्विक नेतृत्व के लिए दिया है. पीएम मोदी के फिजी दौरे पर उन्हें इस द्वीप देश के प्रधानमंत्री सितिवेनी राबुका ने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘कंपैनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी’ दिया. बताया जाता है कि अभी तक ऐसे चंद ही गैर फिजी नाम हैं जिन्हें ये पुरस्कार दिया गया है.

इसके अलावा पीएम मोदी को हाल ही में पापुआ न्यू गिनी के ‘कंपैनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहू’ से सम्मानित किया गया. उस दौरान मोदी, भारत प्रशांत द्वीप समूह सहयोग मंच के तीसरे शिखर सम्मेलन में पहुंचे थे. अधिकारियों का कहना है कि ये सम्मान मोदी को प्रशांत द्वीप देशों की एकता और ग्लोबल साउथ के मकसद की अगुआई करने के लिए दिया गया है. 

नौ साल के कार्यकाल में अमेरिका, रूस और मिडिल ईस्ट समेत कई देशों ने पीएम मोदी को सम्मानित किया है.

यहां देखें लिस्ट

  • 2016 में सऊदी अरब ने पीएम मोदी ने गैर-मुस्लिम गणमान्य को दिए जाने वाले अपने सर्वोच्च सम्मान ‘अब्दुलअज़ीज़ अल सॉद’ से  सम्मानित किया.
  • 2016 में अफगानिस्तान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग़ाज़ी अमीर अमानुल्लाह ख़ान’ से नवाज़ा गया.
  • 2018 में फलिस्तीन में पीएम मोदी को विदेशी गणमान्य नागरिकों को दिए जाने वाले सर्वोच्च सम्मान ‘ग्रांड कॉलर ऑफ द स्टेट’ दिया गया.
  • 2019 में यूएई ने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ज़ायेद मेडल’ से पीएम मोदी का सम्मान किया.
  • 2019 में मोदी रूस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘सेंट एंड्रू अवॉर्ड’ से सम्मानित किये गए. उन्हें ये सम्मान रूस और भारत के बीच खास रणनीतिक साझेदारी के विकास में अहम योगदान के लिए दिया गया. 
  • मालदीव ने 2019 में मोदी को ‘निशान इज़्जुदीन अवॉर्ड’ दिया जो किसी भी विदेशी नागरिक को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है.
  • प्रधानमंत्री मोदी को बहरीन द्वारा 2019 में ‘किंग हमाद ऑर्डर ऑफ दि रेनेसां’ से सम्मानित किया गया. यह सम्मान खाड़ी देशों का सर्वोच्च सम्मान है.
  • प्रधानमंत्री मोदी को 2020 अमेरिकी सरकार ने ‘लीजन ऑफ मेरिट’ प्रदान किया. संयुक्त राज्य अमेरिका सशस्त्र बलों का यह सम्मान उत्कृष्ट सेवाओं और उपलब्धियों के प्रदर्शन में असाधारण आचरण के लिए दिया जाता है.
  • भूटान ने प्रधानमंत्री मोदी को 2021 में सर्वोच्च नागरिक अलंकरण ‘ऑर्डर ऑफ दि ड्रक गियल्पो’ से सम्मानित किया. भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने प्रधानमंत्री को यह पुरस्कार प्रदान किया
  • प्रधानमंत्री मोदी को 2018 में अंतरराष्ट्रीय सहयोग और वैश्विक आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए ‘सियोल पीस प्राइस’ से नवाजा गया. 

ये भी पढ़ें- काम को सम्मान! पापुआ न्यू गिनी और फिजी ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा

अन्य संस्थानों द्वारा दिए गए सम्मान

‘सियोल शांति पुरस्कार’- प्रधानमंत्री मोदी को 2018 में ‘सियोल पीस प्राइज कल्चरल फाउंडेशन’ ने सम्मानित किया था. यह सम्मान उन्हें प्रदान किया जाता है जिन्होंने मानवता की भलाई, राष्ट्रों के बीच सामंजस्य और विश्व शांति के जरिए अपनी पहचान बनाई हो.
‘चैंपियंस ऑफ द अर्थ अवार्ड’ -विश्व मंच पर पर्यावरण नेतृत्व के लिए 2018 में संयुक्त राष्ट्र संघ के सर्वोच्च पर्यावरण सम्मान से प्रधानमंत्री को सम्मानित किया गया.
‘ग्लोबल गोलकीपर अवार्ड’ –यह सम्मान प्रधानमंत्री को बिल एंड गेट्स मेलिंडा फाउंडेशन द्वारा 2019 में स्वच्छ भारत अभियान के लिए प्रदान किया गया था.
‘ग्लोबल एनर्जी एंड एन्वायर्नमेंट लीडरशिप अवार्ड’ –यह सम्मान कैंब्रिज एनर्जी रिसर्च असोसियेट CERA द्वारा 2021 में वैश्विक ऊर्जा और पर्यावरण के भविष्य के प्रति नेतृत्व की प्रतिबद्धता के लिए प्रदान किया गया.

Tags: PM Modi, Pm modi latest news, Pm modi news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें