जुगल कलाल/ डूंगरपुर. देश में इन दिनों लोग भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं. राजस्थान में हीटवेव से लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं. अब मौसम विभाग ने सोमवार से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने का अनुमान बताया है और तेज हवा के साथ बारिश की संभावना जताई है. डूंगरपुर में तापमान पिछले एक हफ्ते से 40 डिग्री से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है.
डूंगरपुर की बात की जाए तो इस वक्त भीषण गर्मी लोगों को झुलसा रही है. तापमान भी 42 डिग्री पार कर चुका है. रविवार को अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री रहा और न्यूनतम तापमान 28.9 डिग्री दर्ज किया गया है. वहीं, गर्मी के कारण 11 बजे के बाद से सड़को सन्नाटा पसरा रहता है. कुछ वाहन ही सड़कों पर नज़र आते है. इसके अलावा लोग गर्मी से बचने के लिए छाते, रुमाल का उपयोग करते हुए दिखाई दे रहे है. वहीं, गर्मी से राहत पाने लिए लोगों गन्ने, छाछ का सेवन कर रहे है.
आपके शहर से (डूंगरपुर)

Bharatpur : गर्मी के सीजन में स्ट्रॉबेरी की बढ़ी डिमांड, ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भी कर रहे हैं पसंद

Railway: जयपुर का खातीपुरा स्टेशन हुआ तैयार, अभी नहीं मिली उद्घाटन की तारीख, दावा है कि…

Online Fraud: लेन-देन, खरीद-बेच जो चाहे करिए, पर ठगों से होशियार!,…ऑनलाइन फ्रॉड से बचिए | Top News

Lawrence Bishnoi News: देश के सबसे बड़े गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का कबूलनामा | Latest Hindi News

भीलवाड़ा जिले के उत्कृष्ट बुनकरों को जिला स्तर पर किया जाएगा सम्मानित, इस तारीख तक करें आवेदन

Udaipur : महाराणा प्रताप की जयंती पर लगाया 483 किलो के लड्डू का भोग, प्रतिमा का हुआ पूजन

Nautapa 2023: 25 मई से शुरू होगा नौतपा, पृथ्वी पर पड़ेंगी सूरज की सीधी किरणें,9 दिन पड़ेगी भीषण गर्मी

पिता की चोरी से बनाए वीडियो, आज फेमस यूट्यूबर बन गए राजस्थान के कविराज

Amazing Joint Family: 6 पीढियां रह रही एक साथ, परिवार में हैं 185 सदस्य, 13 चूल्हों पर बनता है खाना

RPF Constable Salary: आरपीएफ में कांस्टेबल की कितनी है सैलरी, क्या-क्या मिलती है सुविधाएं? जानें कैसे बनते हैं इंस्पेक्टर

बॉडी टेंपरेचर कंट्रोल में रखती है देसी ‘बीयर’, गर्मी में पूरे राजस्थान में इसे पीते हैं लोग
मौसम विभाग जयपुर की मानें तो सोमवार से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है. इससे डूंगरपुर, प्रभाव से बांसवाड़ा, उदयपुर, कोटा संभाग में मौसम में बदलाव आने लगा है. कहीं-कहीं दोपहर बाद मेघगर्जन के साथ अचानक तेज हवा और हल्की बारिश भी हुई है. पूर्वानुमानों में देखें तो 22 मई को राज्य के उत्तरी भागों बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग में दोपहर बाद मेघगर्जन, हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है.
23 मई से आंधी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी. बीकानेर, जोधपुर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर संभाग के कुछ भागों में मध्यम से तीव्रर्जन, आंधी तेज हवा 40-50 किमी प्रति घंटा तथा हल्की बारिश की संभावना है. 25-28 मई को भी आंधी बारिश की गतिविधियां डूंगरपुर, बांसवाड़ा, उदयपुर सहित राज्य के अनेक हिस्सों में जारी रहने और तापमान में दो से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है.
.
Tags: Dungarpur news, Rajasthan news
FIRST PUBLISHED : May 22, 2023, 16:24 IST








