2010 की सबसे बेहतरीन मूवी, IMDb रेटिंग में शाहरुख-सलमान खान की सुपरहिट फिल्मों को दी मात, फिर भी रही फ्लॉप

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: बिग बजट फिल्मों के बीच 2010 में एक शानदार मूवी ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. इस फिल्म के रिलीज के 12 साल बाद भी लोग बताते हैं कि इस छोटी मगर खूबसूरत फिल्म का उनकी जिंदगी पर कितना गहरा असर पड़ा. इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग साल 2010 में रिलीज हुई सभी फिल्मों से ज्यादा है. शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की फिल्म ‘माई नेम इज खान’ और सलमान खान की ‘दबंग’ (Dabangg) भी इससे पीछे है. हम विक्रमादित्य मोटवानी की फिल्म ‘उड़ान’ (Udaan) की बात कर रहे हैं, जिसमें स्टार के नाम पर रोनित रॉय और राम कपूर ही हैं. फिल्म में रजत बरमेचा का अहम रोल है.

फिल्म ‘उड़ान’ की IMDb रेटिंग 8.1 है, जबकि ‘माई नेम इज खान’ 7.1 रेटिंग के साथ उससे पूरे एक नंबर पीछे है. ‘दबंग’ की रेटिंग 6.2 है. फिल्म ‘उड़ान’ रोहन नाम के एक लड़के की कहानी है जिसके खड़ूस पिता उसे इंजीनियर बनाने में तुले हैं, पर वह लेखक बनना चाहता है. वह कविताएं लिखता है. उस लड़के का एक सौतेला भाई है. दोनों बच्चे पापा के खराब बर्ताव को सहते हैं.

” isDesktop=”true” id=”6275885″ >

दर्शकों को झकझोर देती है फिल्म ‘उड़ान’
आखिर में, रोहन अपने छोटे भाई अर्जुन को अत्याचारी पिता के चंगुल से छुड़ाकर ले जाता है. वह जिंदगी की तमाम दुश्वारियों के बीच एक नई उड़ान भरता है. फिल्म की कहानी काफी इमोशनल और जानी-पहचानी लगती है. फिल्म काफी प्रेरणादायक है, जो बताती है कि अगर आपमें इच्छाशक्ति है तो आप किसी भी मुसीबत से बाहर निकल सकते हैं, खुद को ऊपर उठा सकते हैं. फिल्म के डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और लेखक प्रशंसा के पात्र हैं.

फिल्म ‘उड़ान’ की दुनियाभर में हुई तारीफ
रोहन के रोल में रजत बरमेचा ने उम्दा एक्टिंग की है. रॉनित रॉय ने बुरे पिता भैरव सिंह के किरदार को बखूबी निभाया है. फिल्म के हर एक कलाकार ने शानदार काम किया. मूवी 16 जुलाई 2010 को रिलीज हुई थी, जिसकी दुनियाभर में तारीफ हुई. फिल्म ने कई कैटेगरी में फिल्मफेयर अवॉर्ड जीते. अगर किसी ने फिल्म देखी नहीं है, तो वह इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकता है. बता दें कि फिल्म ‘उड़ान’ 5 करोड़ रुपये में बनी थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 3.35 करोड़ रुपये कमाए थे.

Tags: Ronit Roy, Salman khan, Shahrukh khan

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें