निखिल स्वामी/बीकानेर. राजस्थान में इन दिनों मानो आसमान से आग बरस रहा है. भीषण गर्मी (Heat Wave) के चलते यहां तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है. दिन भर लू (Sun Stroke) चलने के बावजूद कई लोग मजबूरी में अपने काम पर जाते हैं. लू से बचने के लिए लोग कई तरह के पेय पदार्थ का सेवन कर रहे हैं. इनमें कोल्ड ड्रिंक्स, जूस आदि पीते हैं. लेकिन, चूंकि इनकी तासीर गर्म रहती है तो इस वजह से यह गर्मी से निजात नहीं दिला पाते हैं. ऐसे में बीकानेर (Bikaner) के लोग देसी तरीका अपनाते हैं.
इन दिनों बीकानेर के हर घर मे मोटे अनाज से बनी राबड़ी का लोग जमकर लुत्फ उठा रहे हैं. शहर के पब्लिक पार्क में कई ठेले वाले राबड़ी बेच रहे है. 15 साल से राबड़ी बेच रहे बजरंग कुमार ने बताया कि रोजाना 100 से ज्यादा लोग उनके यहां आते है और राबड़ी का स्वाद चखते हैं. राबड़ी की तासीर ठंडी होती है और इसको पीने से लू नहीं लगती है. वो बताते हैं कि 30 रुपये में एक ग्लास राबड़ी मिलती है. जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती जाती है, राबड़ी की डिमांड बढ़ने लगती है.
शरीर के लिए यह राबड़ी काफी फायदेमंद है. गर्मियों में यह लोगों के पेट को ठंडा रखती है. राजस्थान में राबड़ी को राब भी कहते हैं. इस राबड़ी की खासियत है कि गर्मी और सर्दी दोनों मौसम में इसका उपयोग होता है. गर्मी में यह शरीर को ठंडा, तो सर्दी में बॉडी को गर्म रखता है. सर्दी में गर्म राबड़ी का उपयोग करने से यह शरीर को गर्म रखती है. बाजरे में प्रोटीन, आयरन, फॉस्फोरस, मैग्नेशियम, पोटेशियम और फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है. राबड़ी पीने के बाद अक्सर नींद का गहल आता है, इसलिए यहां लोग इसे देशी बीयर भी कहते हैं.
आपके शहर से (बीकानेर)

Railway: जयपुर का खातीपुरा स्टेशन हुआ तैयार, अभी नहीं मिली उद्घाटन की तारीख, दावा है कि…

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री Nitin Gadkari नौरंगदेसर के पास एक्सप्रेस वे का किया निरीक्षण | TOp News

भीलवाड़ा जिले के उत्कृष्ट बुनकरों को जिला स्तर पर किया जाएगा सम्मानित, इस तारीख तक करें आवेदन

Eye Care In Summer: गर्मी व तेज धूप से टेरिजियम का बढ़ा ख़तरा, बढ़ती गर्मी में आंखों का ऐसे रखें ख्याल

Lawrence Bishnoi News: देश के सबसे बड़े गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का कबूलनामा | Latest Hindi News

DNA टेस्ट से तय हुआ गाय का मालिक: डेढ़ साल चला विवाद, SP-DSP सब जुटे रहे, पढ़ें कहां हुआ ये केस

Online Fraud: लेन-देन, खरीद-बेच जो चाहे करिए, पर ठगों से होशियार!,…ऑनलाइन फ्रॉड से बचिए | Top News

Udaipur : महाराणा प्रताप की जयंती पर लगाया 483 किलो के लड्डू का भोग, प्रतिमा का हुआ पूजन

Nautapa 2023: 25 मई से शुरू होगा नौतपा, पृथ्वी पर पड़ेंगी सूरज की सीधी किरणें,9 दिन पड़ेगी भीषण गर्मी

Bharatpur : गर्मी के सीजन में स्ट्रॉबेरी की बढ़ी डिमांड, ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भी कर रहे हैं पसंद

पिता की चोरी से बनाए वीडियो, आज फेमस यूट्यूबर बन गए राजस्थान के कविराज
इस तरह बनती है राबड़ी
बजरंग ने बताया कि राजस्थान में ज्यादातर बाजरे की राबड़ीबनाई जाती है. यह एक दिन पहले बनाई जाती है. इसके बाद अगले दिन इसका सेवन किया जाता है. यह मिट्टी के बर्तन में बनाई जाती है. सबसे पहले मिट्टी के बर्तन में बाजरे के आटे का उपयोग किया जाता है. इसे कुछ देर तक उबाला जाता है, जिससे यह दलिया की तरह गाढा हो जाता है. फिर इसमें दो चम्मच घी, एक छोटा चम्मच अजवायन, चार बड़े चम्मच बाजरे का आटा, एक टेबल स्पून कद्दूकस किया हुआ गुड़, आधा छोटा चम्मच नमक, एक छोटा चम्मच सोंठ पाउडर, दो कप पानी या छाछ का इस्तेमाल किया जाता है. अगर इसे राबड़ी ठंडा पीना हो तो इसमें बर्फ के कछ टुकड़े मिला सकते हैं.
शरीर के लिए फायदेमंद
बजरंग ने बताया कि राबड़ी शरीर के लिए काफी फायदेमंद है. बाजरे में बहुत अधिक मात्रा में फाइबर होता है. यह अस्थमा, कोलेस्ट्रोल, मधुमेह और कैंसर के खतरे को कम करता है.
.
Tags: Bikaner news, Heat Wave, Life18, Rajasthan news in hindi
FIRST PUBLISHED : May 22, 2023, 16:04 IST








