
अभिषेक जायसवाल/वाराणसी. यूपी के वाराणसी (Varanasi) में शादी विवाह के सीजन का दौर जारी है. वेडिंग सीजन के इस दौर में सोने-चांदी के कीमतों में फिर तेजी आई है. सोमवार 22 मई को बाजार खुलने के साथ सोना 500 रुपये महंगा हुआ. चांदी के भाव में भी 1000 रुपये प्रति किलो का उछाल आया है. बताते चलें कि सोने-चांदी की कीमत हर दिन टैक्स, उत्पाद शुल्क के कारण घटती-बढ़ती रहती है.
वाराणसी के सर्राफा बाजार में 22 मई को 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 500 रुपये के उछाल के बाद 57300 रुपये हो गई. इसके पहले 21 मई को इसकी कीमत 56800 रुपये थी. वहीं 19 मई को इसका भाव 57100 रुपये था. जबकि 18 मई को इसकी कीमत 57300 रुपये थी. इसके पहले 17 अप्रैल को इसका भाव 57750 रुपये था. वहीं 13,14,15 और 16 मई को इसका भाव 57650 रुपये था.
24 कैरेट का भाव
24 कैरेट 10 ग्राम शुद्ध सोने की कीमत सोमवार को 60620 रुपये हो गई. इसके पहले 21 मई को इसका भाव 59570 रुपये था. वाराणसी सर्राफा एसोसिएशन के संरक्षक विजय तिवारी ने बताया कि ये वेडिंग सीजन है, ऐसे में उम्मीद है कि सोना-चांदी के भाव में थोड़ा उतार-चढ़ाव हो सकता है. हालांकि इस तेजी के बाद भी बाजार में रौनक है.
चांदी 1000 रुपये महंगा
सर्राफा बाजार में सोमवार को चांदी की कीमत में 1000 रुपये प्रति किलो का उछाल आया. जिसके बाद इसकी कीमत 79000 रुपये हो गई. इसके पहले 21 और 20 मई को इसका भाव 78000 रुपये प्रति किलो था. वहीं 19 मई को इसकी कीमत 78100 रुपये थी. बात 18 मई की करें तो इसका भाव 78200 रुपये था. इसके पहले 17 मई को इसकी कीमत 78800 रुपये थी. वहीं 16 मई को इसका भाव 78500 रुपये थी.








