Positive News: यह छात्र मुफ्त में देता है सिविल सेवा परीक्षा की किताबें, खुद के साथ दूसरों को भी करा रहा तैयारी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


विशाल झा/गाजियाबाद. खुद के सपनों को पूरा करने के साथ दूसरों के सपनों को भी कैसे पूरा करें, गाजियाबाद के सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र कुलविंदर सिंह इसकी एक मिसाल हैं.  कुलविंदर सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं. अब तक यूपीएससी के 5 अटेंप्ट दे चुके हैं. जिनमें से 2 अटेंप्ट में इंटरव्यू राउंड तक भी गए थे. अब पीसीएस एग्जाम की तैयारी में लगे हैं. वह खुद के साथ दूसरों बच्चों की भी मदद पेश कर रहे हैं. वह उन्हें फ्री में किताबें बांट रहे हैं.

पिता ने दिखाया था अधिकारी बनने का रास्ता

1973 में अंबेडकरनगर में जन्में कुलविंदर सिंह यूपीएससी परीक्षा के 5 अटेम्प्ट दे चुके हैं. इसके साथ ही यूपीपीसीएस के दो अटेंप्ट कुलविंदर अब तक दे चुके हैं. मैकेनिकल इंजीनियर छात्र को सिविल सेवा परीक्षा की राह उनके पिता ने दिखाई थी. वर्ष 2015 में कुलविंदर सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए दिल्ली के मुखर्जी नगर में आ गए. जिसमें 1 वर्ष की कोचिंग के बाद ही यूपीएससी का पहला अटेम्प्ट दिया जो असफल रहा. इसके बाद दूसरे और तीसरे अटेम्प्ट में इंटरव्यू राउंड तक पहुंचे थे.

पढ़ने के साथ पढ़ाते भी हैं कुलविंदर

कोरोनाकाल के गहरे संकट के बाद सब कुछ अस्त-व्यस्त हो गया. मध्यम परिवार से होने के कारण कुलविंदर की शिक्षा पर असर पड़ने लगा. इसलिए परीक्षा की तैयारियों से पहले खुद को कहीं पर सेटल करना कुलविंदर को ठीक लगा. गाजियाबाद में ही 1 आईएएस कोचिंग संस्थान में कुलविंदर बतौर शिक्षक जुड़ गए. जिसके बाद उन्होंने बच्चों की मदद करना शुरू कर दिया.

खुद भी अधिकारी बनूंगा, दूसरों को भी बनाऊंगा

गरीब बच्चों को कुलविंदर ने सिविल सेवा परीक्षा की किताबें बांटना शुरू कर दिया. अब तक करीब 64 बच्चों को कुलविंदर किताबे बांट चुके हैं, जिनमें से हर महीने 2 से 3 बच्चों को लगातार किताबें भेजी जा रही है. यह किताबें बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड के छात्रों को मिल रही हैं. किताब पाने वालों में ज्यादा संख्या छात्राओं की है. बिहार की कुछ छात्राएं ऐसी है जो विवाहित हैं, ऐसे में उनका परिवार उनका सहयोग नहीं करता है. कुलविंदर का कहना है कि वह खुद भी अधिकारी बनेंगे. साथ ही इन छात्रों को भी अधिकारी बनाएंगे.

अधिकारी बनकर करेंगे समाज सेवा

किसी भी ऐसपिरेंट की तरह कुलविंदर का भी एक दिन आईएएस बनने का सपना है. एक अधिकारी बन कर भी कुलविंदर समाज सेवा करेंगे. उनकी कोशिश रहेगी कि सरकार की बेहतर व्यवस्थाएं को जनता के बीच पूरी सहजता के साथ रखी जाएं.

Tags: Civil Services Examination, Ghaziabad News, Latest hindi news, UP news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें