पापुआ न्यू गिनी के PM ने की ‘ग्लोबल लीडर’ मोदी की तारीफ, कहा- आपकी आवाज के पीछे इंटरनेशनल मंचों पर खड़े रहेंगे

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

पापुआ न्यू गिनी के PM ने नरेंद्र मोदी ‘ग्लोबल’ लीडर बताया.
पापुआ न्यू गिनी के PM ने कहा कि वह अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत के पीछे खड़े रहेंगे.
पीएम मारापे ने कहा कि प्रशांत के देश वैश्विक पॉवरप्ले के शिकार हैं.

पापुआ न्यू गिनी. पापुआ न्यू गिनी (Papua New Guinea) के प्रधानमंत्री जेम्स मारापे (James Marape) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) से कहा कि प्रशांत द्वीप के देश उन्हें ‘ग्लोबल साउथ’ का लीडर मानते हैं और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की लीडरशिप के पीछे खड़े रहेंगे. प्रशांत द्वीप समूह के देशों के सामने आने वाली समस्याओं पर रोशनी डालते हुए जेम्स मारापे ने कहा कि ‘हम वैश्विक पॉवरप्ले के शिकार हैं … आप (पीएम मोदी) ग्लोबल साउथ के नेता हैं. हम वैश्विक मंचों पर भारत की लीडरशिप का समर्थन करेंगे.’ जेम्स मारपे ने कहा कि ‘रूस के साथ यूक्रेन की जंग जैसे मुद्दों के कारण हमारे जैसी छोटी अर्थव्यवस्थाओं में महंगाई बढ़ती है.’

‘हिंदुस्तान टाइम्स’ की एक खबर के मुताबिक जेम्स मारापे ने कहा कि ‘आपके सामने बैठे ये देश ईंधन और बिजली की भारी लागत से जूझ रहे हैं. प्रशांत महासागर के देश और हम भू-राजनीति के मामले में बड़े राष्ट्रों के खेल के कारण पीड़ित हैं और वहां सत्ता संघर्ष चलता रहता है.’ पीएम मोदी से G20 और G7 जैसे इंटरनेशनल मंचों पर छोटे द्वीपीय देशों के लिए एक सक्रिय आवाज बनने का आग्रह करते हुए जेम्स मारापे ने कहा कि ‘आप वह आवाज हैं, जो हमारे मुद्दों को सबसे ऊंचे मंचों पर पेश कर सकते हैं. जहां उन्नत अर्थव्यवस्थाएं इकोनॉमी, कॉमर्स, बिजनेस और भू-राजनीति से जुड़े मामलों पर चर्चा करती हैं.’

जिन्हें अपना माना, उन्होंने नहीं दिया साथ…कोरोना काल में भारत ही बना PACIFIC देशों का मददगार, पापुआ न्यू गिनी में बोले PM मोदी

पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मारापे ने कहा कि ‘इस मौके पर जहां मैं सह-अध्यक्षता कर रहा हूं और मैं प्रशांत क्षेत्र के अपने छोटे भाई और बहन देशों के लिए बोलता हूं. भले ही हमारी जमीन छोटी और आबादी कम हो सकती है, मगर प्रशांत क्षेत्र में हमारा इलाका और स्थान बड़ा है. जिसका दुनिया बिजनेस, कॉमर्स और आवाजाही के लिए इस्तेमाल करती है.’ उन्होंने पीएम मोदी से प्रशांत के देशों के लिए एक पैरोकार बनने का आग्रह करते हुए कहा कि ‘हम चाहते हैं कि आप हमारे लिए एक वकील बनें. जैसे कि आप बड़ी इंटरनेशनल बैठकों में बैठते हैं और छोटे उभरते देशों और उभरती अर्थव्यवस्थाओं के अधिकारों के लिए लड़ते रहते हैं.’

Tags: Indo-Pacific, Papua New Guinea, Pm narendra modi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें