
नई दिल्ली. GSEB Class 10th, 12th Board Results 2023: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स को रिजल्ट का इंतजार है. रिजल्ट की घोषणा गुजरात बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर की जाएगी. रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को अपने एडमिट कार्ड अपने पास रखने होंगे. जल्द ही रिजल्ट की घोषणा की जाएगी.
मीडिया रिपोर्ट की माने तो 10वीं और 12वीं का रिजल्ट इसी महीने जारी कर दिया जाएगा. हालांकि गुजरात बोर्ड की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट गुजरात बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org के माध्यम से अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकेंगे. रिजल्ट चेक करने के लिए स्टेप वाय स्टेप जानकारी नीचे दी गई है.
GSEB 10th, 12th Board Results 2023: रिजल्ट चेक करने के स्टेप
स्टेप 1 : सबसे पहले गुजरात बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर विजिट करें.
स्टेप 2 : यहां होमपेज पर जीएसईबी एसएससी रिजल्ट 2023 या जीएसईबी एचएससी रिजल्ट 2023 के लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3 : एक नई विंडो खुलेगी. इसमें अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करके सब्मिट करें.
स्टेप 4 : स्क्रीन पर जीएसईबी रिजल्ट 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा.
स्टेप 5 : इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंटआउट ले लें.
ये भी पढ़ें-
School News: स्कूल में शिक्षकों को पहनने चाहिए कैसे कपड़े, सरकार ने तय किये नियम
CUET UG Exam: सीयूईटी यूजी परीक्षा में 76% उपस्थित हुए स्टूडेंट, जानिए कैसा था एग्जाम
12वीं साइंस का जारी हो चुका है रिजल्ट
गुजरात बोर्ड 12वीं साइंस का रिजल्ट 2 मई 2023 को जारी किया जा चुका है. इसमें स्टूडेंट का पास प्रतिशत 65.58 था. अब आर्ट और कामर्स के रिजल्ट का इंतजार है.
.
Tags: 10th Board result, Board result, Exam Results
FIRST PUBLISHED : May 22, 2023, 11:12 IST









