गोविंद कुमार/गोपालगंज: बिहार में शादी-विवाह का सीजन चल रहा है. शादी में शराब की खपत के लिए यूपी के इलाकों से शराब की तस्करी भी बढ़ गई है. हर दिन शराब माफिया यूपी से शराब लेकर बिहार में प्रवेश कर रहे हैं, लेकिन पुलिस तस्करों को गिरफ्तार कर उनके मंसूबों को नाकाम कर रही है.
गोपालगंज में रविवार को पुलिस और उत्पाद टीम ने 103 लोगों को गिरफ्तार किया. इनके पास से भारी मात्रा में शराब और वाहन भी जब्त किया गया है. गोपालगंज में इन दिनों शादी का बैनर-पोस्टर लगाकर लग्जरी कार और बाइक से भी शराब की तस्करी की जा रही है. श्रीपुर ओपी पुलिस ने देवरिया से गोपालगंज आ रही एक लग्जरी कार को जब्त किया, जिसमें 30 पेटी में 259 लीटर विदेशी शराब की बोतलें मिलीं.
वहीं, पुलिस ने देवरिया के रहने वाले शराब तस्कर दुर्गेश कुमार और गोविंद कुमार को गिरफ्तार कर लिया. इसके अलावा, मांझा थाना की पुलिस ने भी 388 बोतल बंटी-बबली शराब के साथ दो बाइक को जब्त कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है.
आपके शहर से (गोपालगंज)

Bihar News: Nitish Kumar की Arvind Kejriwal से Delhi में मुलाकात | TOP News | Hindi News

OMG: गया के इस वटवृक्ष की सालभर होती है पूजा, माता सीता ने इसको दिया है खास वरदान

Success Story : पटना की लड़की को गूगल ने दिया था 1 करोड़ से अधिक का पैकेज, IIT-IIM से नहीं की है पढ़ाई

CM Nitish Kumar ने Delhi में आज विपक्षी नेताओं से की मुलाकात| Arvind Kejriwal |Tejashwi Yadav| Bihar

गर्मी से राहत पाने के लिए रात में छत पर सो रहा था परिवार, हो गया बड़ा कांड, जांच में जुटी पुलिस

भागलपुर जेल में कैदियों से मिलने के नियम में बदलाव, जानें अब क्या है मिलने की प्रक्रिया

Seek Kabab: नॉनवेज के शौकीन हैं…तो यहां का मटन सीक कबाब है खास, रेट भी कम

मछली व्यवसाय में निवेश का जालसाज ने बिछाया जाल, करोड़ों निवेश कर फंसे लोग, खुद हो गया फरार

Bihar News: Gaya BMP 3 camp में सिपाही ने अपने साथी की गोली मर कर लेली जान | Gaya | Indian Army

जिस मंदिर में माथा टेकते थे लालू-नीतीश, उसे बचाने पांच दिन से अनशन पर बैठे हैं स्थानीय, जानें मामला

Jharkhand News: BJP का Ranchi में बिजली कटौती के खिलाफ किया अनोखा प्रदर्शन | Hemat Soren | Protest
पुलिस ने चलाया अभियान
एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि रविवार को जिले भर में पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान कुल 47 लोगों को गिरफ्तार किया गया. इनके पास से एक लग्जरी कार, छह बाइक और 779 लीटर देसी और विदेशी शराब बरामद की गई है. गिरफ्तार लोगों में 16 शराब तस्कर भी हैं, जो यूपी से शराब की खेप लेकर गोपालगंज आ रहे थे. इन सभी लोगों के विरुद्ध शराबबंदी कानून के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है. एसपी ने बताया कि इस तरह की कार्रवाई पुलिस आगे भी अभियान चलाकर करती रहेगी.
उत्पाद पुलिस भी रही सक्रिय
उत्पाद अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि उत्पाद टीम ने भी जिलेभर में स्पेशल ड्राइव चलाया. इसके तहत छापेमारी कर कुल 56 लोगों को गिरफ्तार किया गया. इनमें 15 शराब तस्कर और 41 शराबी शामिल हैं. बताया कि ज्यादातर गिरफ्तारियां यूपी-बिहार के समेकित बलथरी चेकपोस्ट के पास से की गई है. लग्न की वजह से ज्यादातर लोग रिश्तेदारी में यूपी जा रहे हैं और शराब का सेवन कर लौट रहे हैं. उनकी ब्रेथ एनालाइजर से जांच की जा रही है.
.
Tags: Bihar News in hindi, Gopalganj Police, Illegal liquor, Liquor Mafia
FIRST PUBLISHED : May 21, 2023, 22:26 IST








