RCB vs GT: विराट कोहली अकेले भारी, शतकीय बवंडर में गुजरात को लपेटा, ठोकी लगातार दूसरी सेंचुरी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

विराट कोहली ने ठोकी अपनी 7वीं हाफ सेंचुरी.
गुजरात के खिलाफ आरसीबी के लिए करो या मरो की स्थिति.

नई दिल्ली. आईपीएल 2023 में प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने के लिए आरसीबी की टीम गत-विजेताओं (RCB vs GT) को टक्कर दे रही है. इस मैच में गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. फिर दिखा आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसी और विराट कोहली (Virat Kohli) के चौकों का प्रकोप. दोनों बैटर्स ने पॉवरप्ले में डिफेंडिंग चैंपियंस के धागे खोल दिए. डु प्लेसी के विकेट के बाद विराट कोहली ने अपने शतकीय बवंडर में गुजरात के गेंदबाजों को लपेट लिया.

विराट के बल्ले से इस सीजन रन निकलना बंद नहीं हो रहे हैं. पिछले मैच में हैदराबाद के खिलाफ कोहली ने एक ताबड़तोड़ शतकीय पारी को अंजाम दिया था. जिसके बाद रन मशीन ने आईपीएल में शतक के मामले में यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल की बराबरी कर ली थी. अब अगले ही मैच में कोहली बल्ले से एक और शतक निकल चुका है. डु प्लेसी के बाद लगातार 2 विकेट गिरे लेकिन दूसरे छोर पर कोहली ने पैर जमाए रखा. कोहली ने अकेले ही गुजरात को चुनौती दी, जब इस मैच में ग्लेन मैक्सवेल और कप्तान फाफ डु प्लेसी टीम का साथ छोड़ चुके थे. कोहली अब आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक ठोकने वाले बैटर बन चुके हैं.

आरसीबी के लिए करो या मरो की स्थिति

IPL 2023: 6 भारतीय दिग्गजों को धोनी पर नहीं था भरोसा! अब ब्रावो ने की गजब बेइज्जती, क्या है पूरा मामला?

डु प्लेसी और मैक्सवेल के विकेट के बाद आरसीबी के लिए प्लेऑफ की चाभी विराट कोहली के हाथों में आ चुकी है. गुजरात के खिलाफ मैच आरसीबी के लिए करो या मरो की स्थिति हो चुकी है. यदि आरसीबी इस मैच में गुजरात को शिकस्त देती है तो प्लेऑफ का टिकट काट लेगी. यदि आरसीबी को इस मैच में शिकस्त मिलती है तो मुंबई की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई हो जाएगी.

आरसीबी ने गुजरात को दिया रन का टारगेट

विराट कोहली ने 61 गेंद में 101 रन की शानदार पारी खेली. जिसमें 13 चौके और 1 छक्का शामिल रहा. मुश्किल समय में रन मशीन की इस पहाड़नुमा पारी की बदौलत आरसीबी ने गुजरात के सामने 198 रन का टारगेट रख दिया है.

Tags: Faf du Plessis, IPL 2023, Virat Kohli

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें