
हाइलाइट्स
एक आधार कार्ड पर कुल 9 सिम ली जा सकती है.
लेकिन यह सभी सिम केवल एक ऑपरेटर नहीं यूज कर सकता है.
जो सिम यूज में नहीं हैं उसे आप हटा भी सकते हैं.
नई दिल्ली. आज के समय में हर एक काम के लिए आधार कार्ड को अनिवार्य कर दिया गया है, और सभी चीजों से आधार कार्ड को लिंक भी किया जा रहा है. बैंक में खाता खुलवाना हो, केवाईसी करवानी हो, राशन कार्ड बनवाना हो, ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना हो या किसी सरकारी सुविधा का लाभ लेना हो, यहां तक कि एक सिम कार्ड लेने के लिए भी आधार कार्ड का होना बेहद जरूरी है. सरकार के टेलीकॉम विभाग द्वारा बनाए गए नियमों के अनुसार एक आधार कार्ड पर कुल 9 सिम लिया जा सकता है, लेकिन यह सभी सिम केवल एक ऑपरेटर नहीं यूज कर सकता है.
ऐसे में कई लोगों के आधार कार्ड पर कई दूसरे लोगों ने भी सिम कार्ड ले रखा है. लेकिन इस बारे में आधार कार्डधारक को पता ही नहीं होता है. अगर आप भी जानना चाहते हैं कि कहीं आपके आधार कार्ड पर तो किसी ने मोबाइल नंबर जारी नहीं करवा रखा, तो चलिए हम आपको बताते हैं कि आप ये कैसे जान सकते हैं.
इस सरकारी पोर्टल से मिनटों में चल जाएगा पता
SIM Card के अनऑथोराइज्ड केस काफी तेजी से भारत में बढ़ रहे हैं. इससे कार्ड होल्डर और सरकार दोनों को दिक्कत होती है. इसको लेकर डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन (DoT) की ओर एक वेबसाइट जारी की गई थी. DoT ने tafcop.dgtelecom.gov.in पोर्टल जारी किया था. इससे कोई भी चेक कर सकता है उनके आधार कार्ड पर कितने सिम जारी हुए हैं. इसके अलावा किसी अनऑथोराइज्ड सिम को बंद करने की रिक्वेस्ट यहां से की जा सकती है. अगर आपको कोई फर्जी सिम लिस्ट में मिलता हैं तो आप उसे ब्लॉक भी कर सकते हैं. साथ जो सिम यूज में नहीं हैं और आप उसे अपने आधार से हटाना चाह रहे हैं तो उसे हटा भी सकते हैं.
इस तरह चेक करें लिंक्ड सिम की संख्या
सबसे पहले आपको https://tafcop.dgtelecom.gov.in/ क्लिक करना होगा.
इसके बाद आपको इस वेबसाइट में दिए कॉलम में अपना मोबाइल नंबर डालना होगा.
अब मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा.
OTP एंटर करने के बाद आपको Action का ऑप्शन मिलेगा.
इस बटन पर क्लिक करते ही आपके सामने वे सारे नंबर आ जाएंगे जो आपके आधार कार्ड से लिंक्ड होंगे.
वहीं अगर कोई अवैध नंबर मिलता है तो उसे ब्लॉक भी करा सकते हैं.
.
Tags: Aadhaar Card, Aadhaar number, Aadhaar users, Sim swap fraud
FIRST PUBLISHED : May 19, 2023, 06:38 IST








