Success Story : पटना की लड़की को गूगल ने दिया था 1 करोड़ से अधिक का पैकेज, IIT-IIM से नहीं की है पढ़ाई

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Success Story : लाखों रुपये के सैलरी पैकेज पर प्लेसमेंट की बात जब होती है तो अक्सर नाम आईआईटी और आईआईएम का लिया जाता है. लेकिन पटना की एक लड़की को साल 2022 में गूगल ने एक करोड़ से अधिक के सैलरी पैकेज पर हायर किया था. यह लड़की न तो आईआईटी की स्टूडेंट थी और न ही किसी आईआईएम की.

एक करोड़ से अधिक के सैलरी पैकेज पर प्लेसमेंट पाने वाली लड़की का नाम संप्रीति यादव है. इस इस वक्त अमेरिका में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम कर रही हैं. उन्होंने गूगल 14 फरवरी 2022 को ज्वाइन किया था. रिपोर्ट के अनुसार गूगल ने उन्हें एक करोड़ 10 लाख का पैकेज दिया था.

माइक्रोसॉफ्ट ने दिया था 44 लाख का पैकेज 

आपके शहर से (पटना)

संप्रीति यादव ने ने कंप्यूटर साइंस में बीटेक दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (DTU) से किया है. गूगल ज्वाइन करने से पहले वह माइक्रोसॉफ्ट के लिए काम कर रही थीं. माइक्रोसॉफ्ट उन्हें सालाना 44 लाख का पैकज दे रहा था.

मां और पिता दोनों हैं सरकारी अफसर 

पटना के नेहरू नगर की रहने वाली संप्रीति यादव के पिता रमाशंकर यादव एक बैंक ऑफिसर हैं. जबकि मां शशि प्रभा प्लानिंग एंड डेवलपमेंट डिपार्टमेंट में असिस्टेंट डायरेक्टर हैं. उन्होंने अपना मैट्रिकुलेशन (10वीं क्लास) 2014 में 10 सीजीपीए के साथ पास किया था. उन्होंने 12वीं कक्षा और जेईई मेन्स 2016 में पास किया था.

गूगल में हुआ था नौ राउंड का इंटरव्यू 

संप्रीति यादव ने साल 2021 में डीटीयू से कंप्यूटर साइंस में से बीटेक पूरा किया था. इसके बाद उन्हें अडोबी और फ्लिपकॉर्ट से भी जॉब ऑफर मिले. लेकिन उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट का जॉब ऑफर एक्सेप्ट किया. माइक्रोसॉफ्ट में काम करते हुए उन्हें गूगल से ऑफर मिला. गूगल में उनका सेलेक्शन 9 राउंड इंटरव्यू के बाद हुआ.

संगीत, नाटक और खेल में है रुचि

सॉफ्टवेयर इंजीनियर संप्रीति यादव की रुचि संगीत, नाटक और खेलों में भी है. वह आईआईटी दिल्ली और बॉम्बे सहित 50 से अधिक कॉलेजों में नाटक प्ले कर चुकी हैं. उन्होंने तीन साल तक क्लासिकल म्युजिक की ट्रेनिंग भी ली हुई है. इसके अलावा संप्रीति यादव इंटरनेशनल मैथ ओलंपियाड में 35वां और नेशनल साइंस ओलंपियाड में 170वां स्थान हासिल कर चुकी हैं.

ये भी पढ़ें-
NABARD Grade A Recruitment 2023: नाबार्ड में कैसे बन सकते हैं ए ग्रेड ऑफिसर ? क्या होनी चाहिए एज और पढ़ाई ?
SSC CGL exam: एसएससी सीजीएल का एग्जाम कितनी बार दे सकते हैं?

Tags: Google, Success Story, Womens Success Story

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें