
हाइलाइट्स
WhatsApp पर डाउनलोड करें जरूरी डॉक्यूमेंट्स
वॉट्सऐप के जरिए भी DigiLocker का एक्सेस संभव
MyGov Helpdesk चैटबॉट पर डिजिलॉकर सर्विस
नई दिल्ली. इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप (Whatsapp) हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा हो गया है. चाहे फैमिली हो या ऑफिस का कामकाज, यह हर जगह संपर्क का आसान जरिया बन चुका है. वहीं, अब वॉट्सऐप के जरिए भी डिजिलॉकर (DigiLocker) को एक्सेस किया जा सकता है. दरअसल, वॉट्सऐप के जरिए माईगव हेल्पडेस्क (MyGov Helpdesk) चैटबॉट पर डिजिलॉकर सेवाओं का उपयोग कर सकेंगे.
MyGov Helpdesk वाट्सऐप पर एक चैटबॉट बेस्ड सर्विस है, जिससे यूजर्स डिजिलॉकर के इस्तेमाल से कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों को डाउनलोड कर सकते हैं. इनमें ड्राइविंग लाइसेंस, कार या बाइक की इंश्योरेंस कॉपी और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) बहुत कुछ शामिल हैं. वाट्सएप यूजर्स कुछ स्टेप्स को फॉलो करके इन डॉक्यूमेंट्स को डाउनलोड कर सकते हैं. इस तरह डॉक्यूमेंट्स डाउनलोड करने के लिए जरूरी शर्त यह है कि इन दस्तावेजों को पहले यूजर्स के डिजिलॉकर में सेव होना चाहिए.
कैसे WhatsApp से डाउनलोड करें डॉक्यूमेंट
- सबसे पहले आप 9013151515 मोबाइल नंबर को MyGov HelpDesk नाम से सेव कर लें.
- फिर वॉट्सऐप ओपन करके न्यू चैट के ऑप्शन पर जाएं.
- अब यूजर्स को MyGov HelpDesk चैट में नमस्ते या फिर Hi टाइप करना होगा.
- इस चैट में आपसे DigiLocker सर्विस को चुनने को कहा जाएगा.
- इसके बाद DigiLocker Services सेलेक्ट करें.
- अब चैटबोट आपसे DigiLocker अकाउंट के बारे में पूछेगा.
- इसके बाद 12 डिजिट वाला आधार नबंर से DigiLocker अकाउंट को लिंक और ऑथेंटिकेट करना होगा. ओटीपी के जरिए आपका मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड हो जाएगा.
- अब चैटबोट लिस्ट में Digilocker अकाउंट के साथ लिंक डॉक्यूमेंट दिखेगा.
- इसमें डाउनलोड, टाइप, सेंड नंबर का ऑप्शन दिखेगा.
- इस तरह डाक्यूमेंट डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध होगा.
.
Tags: DL, Driving Licence, Pan card, Whatsapp
FIRST PUBLISHED : May 21, 2023, 19:53 IST








