झांसी के इस इंसान ने ली अनूठी प्रतिज्ञा, पृथक बुंदेलखंड बनने से पहले नहीं करेगा शादी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शाश्वत सिंह/झांसी. पृथक बुंदेलखंड की मांग लंबे समय से चली आ रही है. इस आंदोलन में हिस्सा लेने वाले कई लोगों ने शपथ ले रखी है. कई प्रकार की शपथ में से जो सबसे ज्यादा चर्चित शपथ है शादी न करने की. जी हां, एक ऐसा व्यक्ति है जिसने यह शपथ ली है कि जब तक पृथक बुंदेलखंड नहीं बन जाएगा वह शादी नहीं करेगा. इस शख्स का नाम है भानु सहाय. भानु सहाय झांसी के रहने वाले हैं और यह शपथ उन्होंने अपने युवावस्था में ही ले ली थी.

भानु सहाय बताते हैं कि साल 2008 में उन्होंने यह शपथ ली थी कि जब तक पृथक बुंदेलखंड नहीं बन जाएगा वह शादी नहीं करेंगे. उन्होंने बताया कि जब यह शपथ ली गई थी तब हर व्यक्ति चौक गया था, लेकिन एक शख्स जिन्होंने भानु सहाय का समर्थन किया वह उनकी मां थी. वह बताते हैं कि उनकी मां को यह पता था कि पृथक बुंदेलखंड यहां के युवाओं के लिए कितना जरूरी है और इसलिए उनकी मां ने इस फैसले का पूरी तरह समर्थन किया.

पृथक बुंदेलखंड बदल देगा युवाओं की किस्मत
भानु सहाय आज भी अपने शपथ पर डटे हुए हैं. इसके साथ ही उन्होंने आजीवन चुनाव न लड़ने की शपथ भी ली हुई है. वो कहते हैं कि पृथक बुंदेलखंड को चुनावी मुद्दा बनाना ज्यादा जरूरी है. जिन लोगों ने इस मुद्दे पर चुनाव लड़ा वह जीते हैं लेकिन जीतने के बाद सबने सिर्फ धोखा दिया है. वे कहते हैं कि अगर बुंदेलखंड बनता है तो यहां की युवाओं की किस्मत पलट जाएगी और अपने इसी प्रण के साथ वह लगातार काम कर रहे हैं.

.

FIRST PUBLISHED : May 21, 2023, 19:15 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें