‘हिरोशिमा की तस्वीरें मुझे बखमुत की याद दिलाती हैं’- रूसी कब्जे पर छलका यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का दर्द

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग को करीब 15 महीने हो गए हैं. इस बीच रूस ने यूक्रेन के कई शहरों पर अपना कब्जा जमाया है. हाल ही में रूसी सेना ने यूक्रेन के एक और शहर को अपने अधीन किया है. इस शहर का नाम बखमुत है. बखमुत को गंवाने के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की (Volodymyr Zelenskyy) का बयान सामने आया है.

जेलेंस्की ने रविवार को बखमुत (Bakhmut) शहर के ‘कुल विनाश’ की तुलना हिरोशिमा से की है. हिरोशिमा जी-7 (G-7) शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है. द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान साल 1945 में यह शहर पूरी तरह से बरबाद हो गया था. इसी शहर पर अमेरिकी सेना ने परमाणु बम गिराया था.

यह भी पढ़ें- G20 Meet: जी20 की बैठक के लिए श्रीनगर तैयार, जमीन से लेकर आसमान तक सुरक्षा के सख्त बंदोबस्त

युद्ध से पूर्व बखमुत की आबादी करीब 70,000 थी. जारी युद्ध में इस शहर में काफी खूनी लड़ाई देखने को मिली है. महीने भर चली लड़ाई में बखमुत शहर की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं. जिसमें शहर के कुछ हिस्सों को खंडहर दिखाया गया है.

जेलेंस्की का कहना है, ‘हिरोशिमा की तस्वीरें मुझे बखमुत की याद दिलाती हैं. जीवित कुछ भी नहीं है. सभी इमारतें नष्ट हो गई हैं. पूर्ण विनाश. वहां कुछ भी नहीं है. कोई लोग नहीं हैं.’

उन्होंने कहा, ‘हम अपने सभी शहरों के पुनर्निर्माण का सपना देखते हैं, जो अब खंडहर हो गए हैं और हर गांव जहां रूसी हमलों के बाद एक भी घर नहीं बचा है.’ रूस द्वारा बखमुत पर पूरी तरह से नियंत्रण करने के एक दिन बाद जेलेंस्की ने यह बात कही है.

Tags: Hiroshima, Russia, Ukraine, Volodymyr Zelensky

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें