बागान से लीची तोड़ने की सजा मौत, 12 साल के बच्चे से हैवानियत, दोस्त गंभीर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


सीतामढ़ी. बिहार के सीतामढ़ी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां महज लीची तोड़ने को लेकर एक 12 वर्षीय किशोर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है. मृतक का एक साथी जिंदगी और मौत से जूझ रहा है. उसे इलाज के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी हालत चिंताजनक देख कर चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए  एसकेएमसीएच रेफर कर दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

घटना बथनाहा थाना क्षेत्र के दिघी गांव की है, जहां मौलवी बैठा के बगीचे से दीपक कुमार और गुड्डू ने लीची तोड़ ली. इस दौरान बगान मालिक ने दोनों को पकड़ लिया और हाथ-पैर बांधकर जमकर पिटाई की. इतना ही नहीं, पानी में भी डूबा कर पीटा गया. इसमें योगेंद्र राम के 12 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि गुड्डू गंभीर रूप से घायल है. उसे बेहतर इलाज के लिए आनन फानन में सीतामढ़ी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल, एसकेएमसीएच में उसका इलाज चल रहा है.

आरोपी की तलाश कर रही पुलिस

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है और आरोपी की तलाश में पुलिस छापेमारी करने का दावा कर रही है. इस जघन्य घटना की चर्चा इलाके में जोरो पर है.सीतामढ़ी के एसपी मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि बगान मालिक ने बच्चे की पिटाई है. घटनास्थल का जायजा लिया गया और साथ ही जल्द अपराधियों के गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए हैं.

 

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें