
धर्मेंद्र शर्मा/करौली/हिण्डौन. करौली रोड़ पर बरगमा बाइपास के समीप एक तेज रफ्तार कार ने पिकअप को टक्कर मार दी. जिससे पिकअप में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई. वहीं 7 लोग घायल हो गए. मृतक फतेह सिंह गुर्जर का शव हिण्डौन के जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया. वहीं घायलों को हिंडौन अस्पताल में भर्ती कराया है.
शोक सभा में शामिल होने जा रहे थे सवार
घटना के बाद चालक कार को छोड़कर मौके से फरार हो गया. हिण्डौन कोतवाली थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बयाना के रसेरी गांव निवासी कुछ लोग पिकअप में सवार होकर नादौती तहसील के कैमरी गांव में एक शोक सभा में शामिल होने के लिए जा रहे थे.
हिण्डौन के बरगमा बाइपास के समीप सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने पिकअप को टक्कर मार दी. टक्कर से पिकअप सवार रसेरी गांव निवासी 50 वर्षीय फतेह सिंह गुर्जर सहित 8 लोग घायल हो गए. घायलों में 5 महिलाओं सहित 8 लोग घायल हो गए.
अस्पताल में चल रहा 7 लोगों का उपचार
सूचना पर हिण्डौन कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा एंबुलेंस से सभी घायलों को हिंडौन के जिला अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टर से जांच के बाद फतेह सिंह को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है. वहीं घायलों का हिंडौन हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है. हिण्डौन कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.








