अमेजन के जंगलों जैसे नोएडा में बने हालात! तीन दिनों से लगी है आग…500 वाटर टैंकर खत्म

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



आदित्य कुमार/नोएडा: अमेज़न के जंगलों में जब आग लगती है, तो दुनियाभर में उसकी चर्चा होती है. आपने भी देखा और सुना ही होगा. कुछ ऐसा ही नोएडा में हुआ है, यहां सेक्टर 30 में पिछले तीन दिनों से आग लगी हुई है. 500 से ज्यादा पानी के टैंकर आग बुझाने में लगे हुए हैं, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका है. बताया जा रहा है कि अगले दो से तीन दिनों तक आग बुझने की स्थिति में नहीं है.

स्थानीय निवासी प्रदीप बताते हैं कि गुरुवार की रात में यहां आग लगी थी. तीन साल से यहां पर कूड़ा रखा जा रहा था. उसी कूड़े में आग लग गई थी, जो धीरे-धीरे इतनी बड़ी हो गया कि गुरुवार से लेकर लगातार यहां आग लगी हुई है. श्याम मोरना गांव में रहते हैं, वह बताते हैं कि पूरा इलाका धुंआ से भरा हुआ है. सांस लेने में दिक्कत हो रही है. यहां कूड़ा रखा जाता था, उसी में आग लगी थी. हमने ही पुलिस और फायर ब्रिगेड को फ़ोन करके आग लगने की सूचना दी थी. उसके बाद फायर बिग्रेड की गाड़ी यहां आ गई थी और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं.

500 टैंकर पानी हो गया खत्म
जिला गौतमबुद्ध नगर के मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि सेक्टर 30 स्थित खाली मैदान में आग लगी है. आठ से दस एकड़ में यह मैदान है. कुछ हिस्से में कूड़ा रखा जाता था, झुग्गियां भी यहां हैं. आग लगने का मुख्य कारण पता नहीं चल पाया है. सीएफओ बताते हैं कि गुरुवार को जब सूचना मिली थी तो मौके पर जाकर आग बुझा दी गई थी, लेकिन रात को तेज हवा के कारण आग दोबारा लग गई. अभी तक 500 लगभग वाटर टैंकर इस्तेमाल किया जा चुका है, एक दिन और आग बुझाने में लग सकता है.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें