Jobs In lucknow : नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, सोमवार को यहां पर लगेगा रोजगार मेला, फटाफट नोट करें पता

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अंजलि सिंह राजपूत/लखनऊ. क्या आप लंबे वक्त से नौकरी की तलाश कर रहे हैं, लेकिन आपको सफलता नहीं मिल पा रही है तो परेशान न हों सोमवार यानी 22 मई को अलीगंज के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है.

देश से करीब 28 कंपनियां इसमें आएंगी और छात्र छात्राओं को अपने यहां अच्छे पैकेज पर नौकरियां देंगी. इन कंपनियों में मुख्य रूप से टाटा मोटर्स, सुजुकी मोटर्स, मदरसन सुमी सिस्टम, डॉ. एमसी सक्सेना ग्रुप ऑफ कॉलेज और रॉयल इनफील्ड के साथ ही कई बड़ी कंपनियां शामिल है.

अलीगंज ITI में लगेगा मेला
इन कंपनियों में अच्छे पदों पर छात्र छात्राओं को रखा जाएगा. वेतन पैकेज भी कंपनियों ने अच्छा देने का वादा किया है. यह मेला सुबह नौ बजे शुरू हो जाएगा और शाम पांच बजे तक चलेगा. जो भी छात्र-छात्राएं इसमें शामिल होना चाहते हैं उन्हें अपना बायोडाटा के साथ ही सभी मार्कशीट और प्रमाण पत्रों के साथ अलीगंज स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आना होगा.

आपके शहर से (लखनऊ)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

समय से आने वाले छात्र-छात्राओं का नंबर पहले आ जाएगा. हालांकि अभी यह तय नहीं है कि रोजगार मेले में सिर्फ इंटरव्यू ही होगा या लिखित में भी छात्र छात्राओं से कोई सवाल जवाब किए जाएंगे. इसकी जानकारी छात्र-छात्राओं को वहां पहुंच कर ही दी जाएगी.

इन्हें मिलेगी प्राथमिकता
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के ट्रेनिंग काउंसलिंग और प्लेसमेंट सेल के अधिकारी एमए खान ने बताया कि इस रोजगार मेले में उन्हीं छात्र छात्राओं को प्राथमिकता मिलेगी जो हाई स्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई, कौशल विकास, स्नातक और डिप्लोमा से पढ़ाई किए होंगे. उन्हीं छात्र छात्राओं को इन कंपनियों में नौकरियां मिलेंगी.

Tags: Lucknow news, Up news in hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें