VIDEO: MS Dhoni से मिलने के लिए जिद्द पर अड़े दिल्‍ली के फैन्‍स, बीच सड़क CSK की बस रुकवाई, सुरक्षा में सेंध!

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्‍ली. चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर क्रेज जितना तमिलनाडु में है उतना ही देश की राजधानी दिल्‍ली में भी है. यह हम नहीं कह रहे हैं बल्कि अरुण जेटली स्‍टेडियम में मैच देखने आई भीड़ द्वारा स्‍टेडियम के बाहर की गई एक हरकत ने साबित कर दिया. फैन्‍स माही से मिलने के लिए इतने उतावले हो गए कि वो टीम बस को बीच में ही रुकवाने पर उतारू थे. आलम कुछ यूं था कि एक वक्‍त पर ऐसा लगने लगा कि कहीं टीम की सुरक्षा में सेंध ना लग जाए.

खैर सुरक्षा को लेकर ऐसी कोई अनहोनी तो नहीं हुई लेकिन एक बार फिर यह साबित हो गया कि भारत के चाहे किसी भी कोने में चले जाएं महेंद्र सिंह धानी की फैन फॉलोइंग में कहीं भी कमी नहीं मिलेगी. सोशल मीडिया पर इस वक्‍त अरुण जेटली स्‍टेडियम के बाहर फैन्‍स से जुड़े वीडियो वायरल हो रहे हैं.

Tags: Chennai super kings, DC vs CSK, IPL 2023, IPL Playoff, Ms dhoni

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें