जनपद से होकर जाने वाली सभी ओवरलोडेड गाड़ियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जा रही-डीएम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने उप खनिजों के अवैध खनन/अवैध परिवहन/ओवरलोडिंग पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने के लिए टास्क फोर्स एवं खनन पट्टाधारकों व ट्रान्सपोर्टरों के साथ की बैठक

अवैध खनन/अवैध परिवहन/ओवरलोडिंग पाये जाने पर नियमानुसार सख्त कार्यवाही की जायेंगी

गाड़ियों में फर्जी/टेम्पर्ड नम्बर अंकित करने वालों के विरूद्ध एफ0आई0आर0 दर्ज कराकर कार्यवाही की जायेंगी

जनपद से होकर जाने वाली सभी ओवरलोडेड गाड़ियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जा रही- डीएम

पासरों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जा रहीं-पुलिस अधीक्षक

जिलाधिकारी सुजीत कुमार एवं पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा उदयन सभागार में उप खनिजों के अवैध खनन/अवैध परिवहन/ओवरलोडिंग पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने के लिए जनपद स्तर पर गठित टास्क फोर्स एवं खनन पट्टाधारकों व ट्रान्सपोर्टरों के साथ बैठक की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी पट्टाधारकों से कहा कि अवैध खनन न किया जाय तथा खनन स्वीकृत क्षेत्र सीमा पर पिलर स्पष्ट रूप से लगा हों, अन्यथा सम्बन्धित पट्टाधारक के विरूद्ध कार्यवाही की जायेंगी। धर्मकाटा पर लगा सी0सी0टी0वी0 कैमरा पूर्णतयः क्रियाशील होना चाहिए तथा यह सुनिश्चित किया जाय कि सभी गाड़ियॉ धर्मकांटा से होकर जायें। उन्होने कहा कि प्रातः 06 बजे से सायं 06 बजे तक ही खनन कार्य सुनिश्चित किया जाय। सायं 06 बजे के बाद खनन कार्य न किया जाय, अन्यथा आपके विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेंगी तथा शासन द्वारा खनन से सम्बन्धित जारी किये गये सभी नियमों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने कहा कि ओवरलोड गाड़ियॉ पाये जाने पर गाड़ी के साथ ही सम्बन्धित गापट्टाधारक के विरूद्ध भी कार्यवाही की जायेंगी।

जिलाधिकारी ने ट्रान्सपोर्टरों से कहा कि ओवरलोडिंग न किया जाय, ओवरलोडिंग पाये जाने पर नियमानुसार सख्त कार्यवाही की जायेंगी। उन्होंने कहा कि गाड़ियों में फर्जी/टेम्पर्ड नम्बर न अंकित किया जाय, अन्यथा आपके विरूद्ध एफ0आई0आर0 दर्ज कराकर कार्यवाही की जायेंगी। गाड़ी नम्बर गाड़ी के आगे एवं पीछे स्पष्ट रूप से अंकित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनपद से होकर जाने वाली सभी ओवरलोडेड गाड़ियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जा रहीं है। उन्होंने खनन अधिकारी एवं ए0आर0टी0ओ0 को निर्देशित किया कि धर्मकाटा के साथ छेड़छाड़ करने वालों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध सख्त कार्यवाही किया जाय।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने खनन पट्टाधारकों एवं ट्रान्सपोर्टरों की समस्याओं को सुनकर समाधान किया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनपद में पासरों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जा रहीं है। जनपद में अवैध खनन/अवैध परिवहन/ओवरलोडिंग गाड़ियो के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जा रहीं है, किसी भी स्थिति में अवैध खनन/अवैध परिवहन नहीं होने दिया जायेंगा।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी जयचन्द्र पाण्डेय एवं सभी उपजिलाधिकारीगण व क्षेत्राधिकारीगण सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण तथा पट्टाधारक व ट्रान्सपोर्टर उपस्थित रहें।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें