
हाइलाइट्स
राजस्थान में 4 और वंदे भारत ट्रेन चलाने की तैयारी
रैक का प्रस्ताव बनाकर रेलवे बोर्ड को भेजा
जयपुर-उदयपुर वंदे भारत संभावित
जयपुर. उत्तर पश्चिम रेलवे से एक बड़ी खबर आ रही है. NWR को 5 वंदे भारत ट्रेनों (Vande Bharat Express Train) की जिम्मेदारी मिली है. एक वंदे भारत एक्सप्रेस अजमेर से जयपुर होते हुए दिल्ली के लिए शुरू भी हो चुकी है. अब बची हुई 4 वंदे भारत को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है और प्रस्ताव बनाकर रेलवे बोर्ड को भेजा चुका है. रूट लगभग तय कर दिया गया है.
राजस्थान में जल्द ही 4 नई वंदे भारत ट्रेन दौड़ती हुई नजर आएगी. हालांकि ये सभी 4 वंदे भारत एक साथ नहीं शुरू की जाएगी, लेकिन एक के बाद एक जल्द ही सभी को शुरू करने की तैयारियां चल रही है. आधिकारिक रूप से रेलवे रूट का खुलासा नहीं कर रहा है, लेकिन प्रस्ताव को लेकर जानकारी ज़रूर दे रहा है. चारों रूट के रैक और संचालन का प्रस्ताव बनाकर रेलवे बोर्ड को भेज दिया गया है. इंतजार है बस हरी झंडी का.
जानें क्या हो सकता है रूट
साफ तौर पर रेलवे रूट का खुलासा नहीं कर रहा है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक ये चारों रूट जयपुर–उदयपुर, जोधपुर-अहमदाबाद, गंगानगर-बीकानेर-दिल्ली और जयपुर-इंदौर शामिल है. इन्ही चारों रूट को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है. ये रूट लगभघ तय है, लेकिन इन में से किसी एक रूट का शहर बदला जा सकता है.
आपके शहर से (जयपुर)
फिलहाल देश में रेलवे ने 17 वंदे भारत ट्रेन को पटरियों पर उतार चुका है. अब सभी स्टेट में दूसरी और तीसरी वंदे भारत को उतारने की कवायद जोरों पर है. इसी कड़ी में राजस्थान भी शामिल है और उत्तर पश्चिम रेलवे ने रेलवे बोर्ड के सभी निर्देशों की पालना करते हुए प्रस्ताव बना चुका है. उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही रेलवे बोर्ड से दूसरे नंबर की वंदे भारत की खबर जल्द आने वाली है.
.
Tags: Indian Railways, Jaipur news, Rajasthan news, Vande bharat train
FIRST PUBLISHED : May 20, 2023, 19:30 IST








