Bhopal News: भोपाल में अब 24 घंटे रहेगी फ्लाइट की सुविधा, किराया भी कम लगेगा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आदित्य तिवारी/भोपाल: भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट से अब 24 घंटे प्लेन उड़ान भर सकेंगे. एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इसकी तैयारी कर ली है. इसी महीने के अंत तक इस संबंध में आदेश पारित किया जा सकता है. साथ ही यहां CISF जवानों की संख्या में भी इजाफा देखने को मिल रहा है. सुरक्षा के लिए जो भी जरूरी औपचारिकताएं हैं, एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी के मुताबिक वह लगभग पूरी की जा चुकी हैं.

बता दें कि स्टाफ के एलोकेशन का काम भी पूर्ण रूप से समाप्त हो चुका है. अथॉरिटी के मुख्यालय से सुरक्षा बल के जवानों की संख्या में बढ़ोतरी के बाद इसके लिए औपचारिक रूप से आदेश भी जारी किया जाएगा. इस आदेश के पारित होने के बाद भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट से रात 10:00 बजे के बाद भी प्लेन टेक ऑफ करते नजर आएंगे.

वर्तमान में राजा भोज एयरपोर्ट सुबह 6:00 बजे खुलता है और रात 10:00 बजे के बाद यहां से कोई भी प्लेन उड़ान नहीं भरता है. लेकिन, नई व्यवस्था शुरू होने के बाद भोपाल से लखनऊ तथा भोपाल से कोलकाता के लिए भी डायरेक्ट फ्लाइट की सुविधा उपलब्ध कराई जा सकती है.

आपके शहर से (भोपाल)

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश

फायर कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई
बता दें एयरपोर्ट अथॉरिटी ने 1 अप्रैल को ही 24 घंटा उड़ान भरने के संचालन वाले एयरपोर्ट की सूची में इस हवाई अड्डे का नाम शामिल करना सुनिश्चित किया था. लेकिन जरूरी औपचारिकताएं समय पर पूरी न होने की वजह से इस कार्य में निरंतर रूप से देरी होती चली गई. हालांकि, एयरपोर्ट अथॉरिटी ने अब इसके लिए पूर्ण रूप से मंजूरी दे दी है. साथ ही ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी ने भी इस कार्य के लिए अपना समर्थन दे दिया है. एयरपोर्ट के मैनेजमेंट के मुताबिक, फायर कर्मचारियों की संख्या में भी बढ़ोतरी की गई है, ताकि रात्रि के दौरान प्लेन की लैंडिंग में किसी भी तरह की मुश्किल तथा दिक्कतों का सामना न करना पड़े.

कम पैसों में ले सकेंगे उड़ान का पूरा मजा
राजा भोज एयरपोर्ट को 24 घंटे उड़ान की मंजूरी मिलने के बाद भोपाल में भी महानगरों की तरह देर रात तक फ्लाइट्स का आवागमन शुरू हो जाएगा. रात की इन उड़ानों का किराया दिन की सामान्य उड़ान के मुकाबले काफी कम होता है. कई सारी इंटरनेशनल उड़ानें दिल्ली एवं मुंबई जैसे महानगरों से देर रात को ही शुरू की जाती हैं.

Tags: Airport, Bhopal news, Mp news, Plane

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें