
DC vs CSK Live Score And Updates: इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का एक अहम मैच कुछ देर में शुरू होने जा रहा है. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स होना है. सीएसके ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया है. एमएस धोनी की कप्तानी वाली टीम सीएसके को आईपीएल 2023 के प्लेऑफ में डायरेक्ट क्वालिफाई करने के लिए यह मैच जीतना जरूरी है. हारने पर उसकी राह कठिन हो जाएगी और उसे दूसरी टीम के परिणाम पर निर्भर रहना होगा. दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स की टीम पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है. ऐसे में बतौर कप्तान डेविड वॉर्नर और उनकी टीम सीएसके का खेल बिगाड़ना चाहेगी.
आईपीएल 2023 के प्रदर्शन की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स ने अब तक 13 मुकाबले खेले हैं. उसे 7 मैच में जीत मिली है जबकि 5 में हार. एक मुकाबला बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका था. सीएसके 15 अंक हैं और वह प्वाइंट टेबल में दूसरे नंबर पर काबिज है. दिल्ली के खिलाफ टीम अपना लीग राउंड का अंतिम मैच खेलने उतर रही है. वहीं दिल्ली को 13 में से अब तक सिर्फ 5 ही मैच में जीत मिली है. 8 में उसे शिकस्त खाना पड़ा है. टीम 10 अंक के साथ टेबल में 9वें स्थान पर है. टी20 लीग के मौजूदा सीजन से पहले दिल्ली को बड़ा झटका लगा था. नियमित कप्तान ऋषभ पंत एक्सीडेंट के चलते बाहर हो गए थे.
दोनों टीमें की प्लेइंग-11 इस प्रकार है
दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वॉर्नर, यश धुल, फिल सॉल्ट, रिली रुसो, अमन खान, अक्षर पटेल, ललित यादव, कुलदीप यादव, चेतन सकारिया, खलल अहमद, एनरिक नॉर्किया.
चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़, डेवॉन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे, शिवम दुबे, मोईन अली, अंबाती रायुडू, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी, दीपक चाहर, तुषार देशपांडे और महीश तीक्ष्णा.








