Bhind News: भिंड में रिश्वतखोरी पर अब लगेगी लगाम! नगर पालिका ने अपनाया ये तरीका

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अरविंद शर्मा/भिंड: भिंड नगर पालिका दफ्तर में रिश्वतखोरी बंद करने के लिए एक नया तरीका अपनाया गया है. बीते शुक्रवार को एक बाबू को लोकायुक्त टीम ने 55 हजार की रिश्वत लेते हुए धर दबोचा था. इसी के बाद रिश्वतखोरी की घटनाओं को कम करने के लिए पालिका प्रशासन एक्टिव हो गया है.

रिश्वतखोरी पर लगाम लगाने के लिए भिंड के नगर पालिका उपाध्यक्ष भानु भदौरिया ने दफ्तर में सरकारी कार्य के लिए पैसे का लेनदेन न करने के लिए एक नोटिस चस्पा किया है, जिस पर उन्होंने अपना नंबर लिख दिया है. इसमें लिखा गया है कि अगर कोई कार्यालय में रिश्वत मांगता है तो इस नंबर पर सूचित कर सकते हैं.

यह लिखा है नोटिस में
भिंड नगर पालिका के हर दफ्तर के आगे उपाध्यक्ष द्वारा एक नोटिस चस्पा किया गया, जिसमें लिखा गया है कि निकाय में संचालित समस्त शासकीय योजना के तहत कोई भी अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य व्यक्ति किसी भी प्रकार से राशि की मांग करता है तो इस मोबाइल नंबर पर 7000259459, 9926619458 पर कॉल कर सूचित करें.

रंगे हाथ पकड़ा गया बाबू
नगर पालिका में पदस्थ नामांतरण शाखा के बाबू अजय राजावत को 55 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. फरियादी विपिन जैन से मकान नामांतरण के बदले बाबू अजय राजावत ने एक लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी. फिर यह मामला 55 हजार रुपये में सेटल हुआ था. इस पर शुक्रवार को फरियादी ने ग्वालियर से लोकायुक्त पुलिस बुलाकर नगर पालिका के रिश्वतखोर बाबू को रंगेहाथों पकड़वाया.

.

FIRST PUBLISHED : May 20, 2023, 14:43 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें