
नई दिल्ली. आर्थिक तंगी के इस दौर में अगर आप बिजेनस करने की योजना बना रहे हैं, तो गर्मियों के मौसम में आइस क्यूब की फैक्ट्री (Ice Cube Factory) लगाकर बंपर कमाई कर सकते हैं. घर से लेकर जूस की दुकान तक, शादी से लेकर बार तक आइस क्यूब का इस्तेमाल लगभग हर जगह होता है. इसका इस्तेमाल सामान्य तौर पर गर्मी से राहत पाने के लिए कोल्ड ड्रिंक, लस्सी, छाछ, फूट्स और खाने की चीजों के लिए किया जाता है. गर्मी बढ़ने के साथ इसकी मांग में और तेज होने वाली है. ऐसे में यह बिजनेस आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.
आइस क्यूब का बिजनेस शुरू करने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है. इसके लिए सबसे पहले आपको निकटतम प्रशासनिक कार्यालय में जाकर रजिस्ट्रेशन कराना है. इसे शुरू करने के लिए आपको एक फ्रीजर की जरूरत होगी. इसके बाद दूसरा जरूरी है शुद्ध पानी और बिजली.
आइस क्यूब का कारोबार शुरू करने के लिए इन चीजों की होगी जरूरत
आइस क्यूब का कारोबार को शुरू करने के लिए आपको कुछ चीजों की जरूरत होगी. इसमें फ्रीजर, साफ पानी, बिजली और उपयुक्त जगह शामिल हैं. इसके अलावा अगर आप बर्फ को अलग-अलग डिजाइन में बनाकर तैयार कर सकते हैं. ऐसे में आपके प्रोडक्ट की बिक्री बढ़ सकती है.
महीने में कितनी होगी कमाई?
आइस क्यूब के बिजनेस में एक लाख रुपये लगाकर आप शुरुआती दौर में हर महीने 30 हजार रुपये तक की कमाई कर सकते हैं. शादियों के सीजन में मांग बढ़ने से आप 50 हजार रुपये तक की भी कमाई कर सकते हैं. मार्केट रिसर्च करके अपने बिजनेस की अच्छी मार्केटिंग कर सकते हैं. आइसक्रीम शॉप, होटल्स, रेस्टोरेंट, फलों को स्टोर करने वाले दुकानदार से संपर्क करके आप अपनी आइस को बेच सकते हैं. लोगों तक पहुंच बनाने के लिए आप सोशल मीडिया की मदद ले सकते हैं.
.
Tags: Business ideas, Business news, Business news in hindi, Earn money, Easy ways to earn money, How to earn money, Money Making Tips, New Business Idea
FIRST PUBLISHED : May 20, 2023, 14:41 IST








