
नई दिल्ली. सिंगर राहुल वैद्य और एक्ट्रेस दिशा परमार के घर जल्द किलकारी गूंजने वाली है. दोनों जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं. उन्होंने फैंस के साथ ये गुड न्यूज बहुत ही अलग अंदाज में शेयर की. सोशल मीडिया पर जबसे उन्होंने फैंस को ये गुड न्यूज दी है, उसके बाद से ही फैंस उन्हें खूब बधाई दे रहे हैं. दिशा ने कुछ तस्वीरों के साथ सोनोग्राफी का वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें उनका होने वाला बेबी साफ नजर आ रहा है.
सिंगर राहुल वैद्य और ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ फेम दिशा परमार ने फैंस के साथ अपनी प्रेग्रेंसी की गुड न्यूज को रिवील किया है. ये गुड न्यूज उन्होंने एकदम यूनीक तरीके से शेयर की, जिसपर फैंस अब प्यार लूटा रहे हैं.
सोशल मीडिया पर शेयर की गुड न्यूज
दिशा परमार ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट किया. इसमें वह एक तस्वीर में राहुल वैद्य के साथ नजर आ रही हैं, जिसमें वह हाथ में स्लेट पकड़े हुए हैं और दिशा ने उनके कंधे पर हाथ रखा हुआ है. स्लेट पर लिखा है, ‘मम्मी एंड डैडी.’ इस तस्वीर में दिशा परमार का बेबी बंप भी नजर आ रहा है. उन्होंने कैप्शन में लिखा है- होने वाले मम्मी एंड डैडी और बेबी की तरफ से हैलो’.
.
Tags: Disha parmar, Rahul Vaidya
FIRST PUBLISHED : May 20, 2023, 09:40 IST









