
सच्चिदानन्द/पटना. ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे द्वारा कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है. इसी कड़ी में मुजफ्फरपुर से यशवंतपुर के लिए वन-वे स्पेशल का परिचालन किया जाना है.
यह ट्रेन मुजफ्फरपुर से 22 मई को खुलेगी और 24 मई को यशवंतपुर पहुंचेगी. इसके रूट में हाजीपुर, पाटलिपुत्र, डीडीयू, प्रयागराज छिवकी, जबलपुर, नागपुर पड़ेंगे. इस रूट पर सफर करने वाले सैकड़ों यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा मिलने वाली है. दोनों शहरों के बीच पड़ने वाले कई शहरों में उतर और चढ़ सकते हैं. आने वाले सोमवार को यह ट्रेन मुजफ्फरपुर से रवाना होगी और बुधवार को यशवंतपुर पहुंचेगी.
आपको बता दें कि यह वन वे स्पेशल ट्रेन है. यानी कि मुजफ्फरपुर से यशवंतपुर के लिए सिर्फ जाएगी. उधर से वापस नहीं आएगी. इस ट्रेन का गाड़ी संख्या 05228 है. मुजफ्फरपुर-यशवंतपुर वन-वे स्पेशल 22 मई यानी कि सोमवार को मुजफ्फरपुर से 15:30 बजे खुलकर 16:35 बजे हाजीपुर, 17:40 बजे पाटलिपुत्र, 18:39 बजे आरा, 19:25 बजे बक्सर और 21:14 बजे पं.दीनदयाल उपाध्याय जं. रुकते हुए 24.05.2023 (बुधवार) को 16:30 बजे यशवंतपुर पहुंचेगी. इस स्पेशल ट्रेन में द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी का 1, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 2, शयनयान श्रेणी के 7 कोच और साधारण श्रेणी के 6 कोच उपलब्ध होंगे.
.
FIRST PUBLISHED : May 20, 2023, 08:25 IST









