
मुंबई. बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा और एंकर सिमी ग्रेवाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में झुग्गी में रहने वाली एक 14 साल लड़की को देखा जा सकता है. वह एक बड़ी स्किन केयर प्रोडक्ट की शॉप में जाते हुए दिख रही है. लेकिन जैसे ही वो लड़की उस दुकान के अंदर एंट्री करती है, उसके सामने उसका एक बेहद ग्लैमरस पोस्टर दिखता है, जो इस स्किन केयर प्रोडक्ट को प्रमोट करने के लिए इस्तेमाल हुई है. वो लड़की इस पोस्टर और आलीशान शॉप में अपना पोस्टर देख एक्साइटेड होती है.
सिमी ग्रेवाल ने बताया कि उस लड़की का नाम मलीशा खारवा है. वह बांद्रा की एक झुग्गी में रहती है. वीडियो में देखा जा सकता है कि मलीशा अपने पोस्टर को भावुकता के साथ देख रही है और उसके साथ फोटो भी खिंचवा रही है. सिमी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “इस तरह की स्टोरीज मेरे दिल को बेहद खुशी से भर देती हैं!”
सिमी ग्रेवाल ने वीडियो के कैप्शन में आगे लिखा, “ये हैं मलीशा खारवा! वह बांद्रा की एक झुग्गी में बिना बिजली के रहती हैं. कोई दीवार नहीं. तिरपाल के छत के नीचे. कोई बाथरूम नहीं. और पानी भी नहीं. उन्हें हॉलीवुड फिल्म ‘स्टेप अप 2’ के एक्टर रॉबर्ट हॉफमैन ने पहली बार देखा.” मलीशा इसके बाद लाइमलाइट में आईं.
.
Tags: Tv actresses, Viral news
FIRST PUBLISHED : May 20, 2023, 08:22 IST









