विराट कोहली या रोहित शर्मा नहीं! रिकी पोंटिंग ने बताया WTC फाइनल में कौन होगा टीम इंडिया का एक्स फैक्टर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

रिकी पोंटिंग ने बताया WTC Final में कौन होगा टीम इंडिया का एक्स फैक्टर
रोहित शर्मा या विराट कोहली का नहीं लिया नाम

नई दिल्ली. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (WTC Final) 7 जून से इंग्लैंड के ओवल में खेला जाएगा.  भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम फाइनल मुकाबले में आमने-सामने होगी. दोनों टीमों के स्क्वॉड का भी ऐलान हो चुका है. टीम इंडिया के दो दिग्गज केएल राहुल और ऋषभ पंत पहले ही इस टूर्नामेंट से बाहर है. राहुल की इंजरी के बाद ईशान किशन को टीम में शामिल किया गया, जिन्हें लेकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने खास बात कही है.

रिकी पोंटिंग ने स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए कहा, “ईशान किशन के रूप में टीम इंडिया के एक एक्स फैक्टर खिलाड़ी की एंट्री हो गई है. वह फाइनल मैच में अहम साबित होंगे. अगर आप उन्हें बैटिंग करते देखें तो आपको यह समझ आ जाएगा कि वह ऋषभ पंत से ही मिलती जुलती बैटिंग करते हैं. उनमें मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करने की भी क्षमता है.” बता दें कि ईशान किशन ने अब तक टीम इंडिया के लिए टेस्ट डेब्यू नहीं किया है.

RR vs PBKS: पूरे IPL सीजन में होता रहा फ्लॉप, फैंस ने जमकर किया ट्रोल, ऐन मौके पर राजस्थान को जिताया मैच

पोंटिंग ने आगे कहा, “भारत के पास जीत हासिल करने का बढ़िया मौका है. उन्हें अपने गेम में थोड़ा और साहस दिखाना होगा. ऑस्ट्रेलिया भी कुछ ऐसा ही करना चाहेगा. अगर फाइनल ऑस्ट्रेलिया में होता तो मैं कहता कि यह ऑस्ट्रेलिया जीतेगा. अगर भारत में होता तो मैं कहता भारत जीतेगा. लेकिन यह ओवल इंग्लैंड में है. यहां कुछ भी हो सकता है.

मिस्टर 360 डिग्री के साथ क्या से क्या हो गया? पिछले IPL में लगाई शतकों की लाइन, अब अनचाही ‘हैट्रिक’

WTC फाइनल के लिए भारत का स्क्वॉड: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, ईशान किशन, केएस भरत, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज , उमेश यादव, जयदेव उनादकट

Tags: Ishan kishan, Ricky ponting, World Test Championship Final, WTC Final

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें