AC तो लगवा लिया लेकिन अगर इन चीज़ों को नहीं देखा तो कमरे में बिलकुल नहीं होगी ठंडक

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Air Conditioner in Summer Cooling Tips: गर्मी में जो मज़ा एसी (AC) में आता है, वो कूलर और पंखे में नहीं मिल पाता है. चिलचिलाती धूप के मौसम में एसी वाले कमरे से निकलने का शायद ही किसी का मन करता होगा. पूरे भारत में इतनी गर्मी पड़ रही है कि बिना एसी के गुज़ारा नहीं हो पा रहा है. कुछ लोग अच्छे ऑफर्स को देख कर घर पर नया एसी भी लगवा रहे हैं. वहीं कुछ घर ऐसे में होंगे जहां सालों से एयर कंडिशनर का इस्तेमाल हो रहा है. लेकिन, एसी से बेहतर कूलिंग पाने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना भी जरूरी होता है.

देश के कुछ हिस्सों में पारा 42 डिग्री के करीब पहुंच गया है. ऐसे में कई बार एसी भी ठीक से काम करना बंद कर देता है. तो इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं जिससे आपके कमरे में ज़्यादा कूलिंग होने में मदद मिलेगी.

ये भी पढ़ें- सेफ्टी के लिए फोन पर कवर तो लगा लिया, लेकिन इसके नुकसान के बारे में जानेंगे तो अभी निकाल फेकेंगे

Filter की साफ-सफाई: फिल्टर पर बहुत तेजी से धूल जम जाती है. धूल भरा हुआ एसी फिल्टर एयरफ्लो को कम कर सकता है और एसी की कूलिंग को रोक सकता है. बेहतर एयरफ्लो और कूलिंग के लिए फिल्टर को हर दो हफ्ते में साफ करने की सलाह दी जाती है.

धूप से बचाव: अगर आपके कमरे पर डायरेक्ट धूप पड़ रही है तो एसी को कमरे को ठंडा करने के लिए बहुत टाइम लगेगा. साथ ही एसी बंद करने के बाद कमरा ज़्यादा देर ठंडा भी नहीं रहेगा. अच्छी कूलिंग के लिए खिड़कियों और दरवाजों पर मोटे पर्दे लगा दें, ताकि कमरे में सीधी धूप न आ सके.

Cool Mode का इस्तेमाल: AC आजकल कूल, ड्राई, हॉट, फैन जैसे कई कूलिंग मोड के साथ आते हैं. बेहतर कूलिंग के लिए ये ज़रूर देख लें आपका एसी कूल मोड पर है या नहीं. अगर नहीं है तो इसे कूल मोड पर सेट कर दें.

ये भी पढ़ें- दूध को फ्रिज के किस हिस्से में रखना होता है सबसे सही? हर कोई कर रहा है गलती! नहीं पता किसी को सही जवाब

कमरे की खिड़की, दरवाज़े चेक करें: बेहतर कूलिंग इफेक्ट के लिए, सुनिश्चित करें कि कमरे में ठंडी हवा को रोकने के लिए सभी दरवाजे, खिड़कियां ठीक से बंद हों. इसके अलावा अगर आप बार-बार दरवाजे और खिड़कियों खोलेंगे तो उससे गर्म हवा अंदर आ जाएगी और ठंडी हवा बाहर चली जाएगी.

Tags: AC, Summer, Tech Knowledge, Tech news, Tech Tricks

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें