
Car Sales: देश में तेजी से ऑटोमोबाइल मार्केट बढ़ रहा है. हर सेगमेंट की कई गाड़ियां अब बाजार में उपलब्ध हैं. ये कंपनियों के लिए भी एक बड़ा कॉम्पीटीशन बनता जा रहा है. अब वो समय नहीं रहा जब एंबेसेडर या मारुति का ही मतलब कार हुआ करता था. अब टाटा और महिंद्रा जैसी कई कंपनियों ने तेजी से बढ़त हासिल की है. वहीं ह्युंडई, एमजी और रिनॉल्ट जैसी विदेशी कंपनियों ने भी अपने पैर जमा लिए हैं. इन सभी की एक बात कॉमन है, इनकी गाड़ियों के लाइनअप में एसयूवी सेगमेंट तेजी से ग्रोथ ले रहा है. इसी को देखते हुए आज हम आपको एक देसी कंपनी की पॉपुलर एसयूवी के बारे में बताने जा रहे हैं. कई दशक से ये एसयूवी बाजार में है, इसे एक बेहतरीन कार के तौर पर पहचाना जाता है. कंपनी ने इसकी कई जनरेशन भी बाजार में उतार दी हैं. लेकिन अब ये लोगों के मन से उतरती जा रही है. हालांकि इसी कंपनी की दूसरी कारें तेजी से बाजार में अपनी पहचान बना रही हैं.
हम जिस एसयूवी की बात कर रहे हैं कि वह हर मामले में एक बेहतरीन कार है. उसकी तुलना फॉर्च्यूनर जैसी एसयूवी से की जाती रही है. लेकिन, इसकी लगातार गिरती बिक्री ने कंपनी की चिंता बढ़ा दी है. अब तो कंपनी इस पर भारी डिस्काउंट भी ऑफर कर रही है. इस वक्त भारतीय कार बाजार के लिए यह अनोखा है क्योंकि अधिकतर लोकप्रिय कारों के लिए ग्राहकों को 3 से 6 माह तक इंतजार करना पड़ रहा है.
ई-स्कूटर के दीवानों के लिए बुरी खबर, खत्म हुआ हनीमून पीरियड, अब ढीली होगी जेब!
2000 सीसी की बेहतरीन एसयूवी
दरअसल, हम जिस एसयूवी की बात कर रहे हैं उसका नाम है टाटा सफारी (Tata Saffari). यह 2000 सीसी की डीजल इंजन क्षमता वाली एक शानदार 7 सीटर एसयूवी है. इसकी तुलना कई बार फॉर्च्यूनर तक की जाती रही है. लुक, ताकत और मजबूती में यह अपने प्रतिद्वंद्वियों पर बीस पड़ती है. लेकिन, इसे ग्राहकों का प्यार नहीं मिल रहा है. आंकड़े बताते हैं कि इस एसयूवी की बिक्री लगातार घट रही है या फिर स्थिर है. उम्मीद के मुताबिक इसकी बिक्री नहीं हो रही है.
दिसंबर से अप्रैल तक के पांच माह के आंकड़ों पर नजर डालें तो यह बात सही भी लगती है. अप्रैल 2023 में इसकी केवल 2029 यूनिट्स की बिक्री हुई. टाटा के पोर्टफोलियो में यह सबसे कम बिकने वाली कार बन गई है. हालांकि मार्च 2023 में इसकी 1890 यूनिट्स की बिक्री हुई थी. टाटा नेक्सॉन टॉप पर है. अप्रैल 2023 में ही नेक्सॉन की 15000 से अधिक यूनिट्स की बिक्री हुई. इसके दूसरे नंबर टाटा पंच है. अप्रैल में इसकी करीब 11 हजार यूनिट्स की बिक्री हुई.
फरवरी सबसे बुरा माह
फरवरी 2023 टाटा सफारी के लिए एक सबसे बुरा माह रहा था. उस महीने इसकी केवल 1252 यूनिट्स की बिक्री हुई थी. उससे पहले जनवरी 2023 में इसकी केवल 1032 यूनिट्स की बिक्री हुई. दिसंबर में जरूरी इसकी बिक्री 1502 यूनिट्स की थी. वहीं दूसरी तरफ महिंद्रा की स्कॉर्पियो एन सड़क पर धूल उड़ा रही है. दिसंबर 2022 में सात हजार से अधिक और जनवरी 2023 में साढ़े आठ हजार से अधिक यूनिट्स की बिक्री हुई.
इसी को देखते हुए कंपनी अब डिस्काउंट ऑफर कर रही है. रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी 40 हजार रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है. इसमें 25 हजार एक्सचेंज बोनस, 10 हजार कारपोरेट डिस्काउंट और पांच हजार रूरल डिस्काउंट के तौर पर मिल रहा है. हालांकि यह डिस्काउंट अलग-अलग इलाकों के हिसाब से है.
.
Tags: Car, Tata Motors
FIRST PUBLISHED : May 16, 2023, 14:30 IST









